नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही

जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारी हुए शामिल

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नगर पंचायत डौण्डी के सभी 15 वार्डो के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अंतर्गत आज सांस्कृतिक भवन डौण्डी में आयोजित शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत जाल एवं आईस बाॅक्स, सहकारिता विभाग अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र एवं छड़ी, राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र का वितरण किया गया। इसी तरह मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 342 आवेदन प्राप्त हुए थे।

शिविर में आज नगर पंचायत डौंडी की अध्यक्ष श्रीमती मोहन्तीन चैरका, उपाध्यक्ष श्री संजीव मानकर, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, वरिष्ठ जनप्रतिनिध श्री श्री मनीष झा, जनपद सदस्य श्रीमती साधना सोरी, श्रीमती रत्ना हिरवानी, पार्षदगण श्रीमती अमरीका ठाकुर, श्रीमती भुनेश्वरी कुम्भकार, श्रीमती ममता जैन, श्री यदुनंदन देवहारी, श्रीमती रेखा चैहा, श्री प्रशांत नेताम, श्रीमति माधुरी रावटे, परियोजना अधिकारी श्री जागेश्वर सोरी, श्रीमती पुष्पा साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को जनसमस्या निवारण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। अतिथियों ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने को कहा। इसके साथ ही अतिथियों के द्वारा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान के अंतर्गत संपूर्ण जीव-जगत के लिए पानी के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए शिविर में उपस्थित सभी लोगों को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा इसका विवेकपूर्ण उपयोग करने की शपथ दिलाई।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »