बिहान योजना से बदली तकदीर : पशुपालन और सब्जी बाड़ी से ‘लखपति दीदी’ बनीं निधि तिवारी

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही राज्य सरकार की योजनाएं

निधि की मेहनत और सफलता देखने कार्यस्थल पहुंचे कलेक्टर

छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी का परिणाम है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम अमरपुर की निधि तिवारी आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली निधि तिवारी ने वर्ष 2023 में बिहान योजना के तहत दीप महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया। वे समूह की सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।

पशुपालन से नियमित आय

समूह से जुड़ने के तीन महीने बाद निधि को बिहान योजना के तहत चक्रीय निधि (आरएफ) से 10 हजार रुपये की सहायता मिली। इस राशि से उन्होंने जर्सी नस्ल की गाय खरीदी और पशुपालन शुरू किया। उनकी गाय प्रतिदिन लगभग 15 लीटर दूध देती है, जिससे नियमित आय का जरिया बना।

सब्जी की खेती से बेहतर आय

निधि की मेहनत और लगन को देखते हुए छह महीने बाद उन्हें सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) के तहत 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। अपनी बचत और अतिरिक्त राशि जोड़कर उन्होंने खेतों में सब्जी बाड़ी का कार्य प्रारंभ किया। मौसम के अनुसार विभिन्न सब्जियों की खेती कर वे लगातार बेहतर आय अर्जित कर रही हैं। मार्च में निधि ने अपने खेत में टमाटर की फसल लगाई। अच्छी देखभाल और मेहनत से फसल बेहतर हुई और अब वे स्थानीय बाजारों में लगभग 40 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेच रही हैं। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पशुपालन और सब्जी उत्पादन से निधि की वार्षिक आय लगभग ढाई लाख रुपये तक पहुंच गई है।

परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ सपने कर रहीं हैं साकार

निधि तिवारी का कहना है कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब वे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अपने सपनों को भी साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और बिहान मिशन के सहयोग ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की नई दिशा दी है।

कलेक्टर ने एवं सब्जी बाड़ी कार्यों का अवलोकन कर दी बधाई

निधि की सफलता और नवाचार से प्रभावित होकर गौरेला- पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन स्वयं उनके कार्यक्षेत्र पहुंचे और पशुपालन एवं सब्जी बाड़ी कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निधि की मेहनत, लगन और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है और स्वरोजगार के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है।

बिहान बनी महिलाओं के लिए नई उम्मीद और आत्मविश्वास का माध्यम

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने भी निधि की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए नई उम्मीद और आत्मविश्वास का माध्यम बनी है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अब अपने परिवार और गांव की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
निधि तिवारी की सफलता इस बात का जीवंत उदाहरण है कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मान और समृद्धि की नई पहचान दे रही हैं।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »