मुख्यमंत्री ने जांजगीर में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की

 जांजगीर में विभिन्न समाज

शिवरीनारायण में धर्मशाला उन्नयन के लिए 50 लाख रूपए की मंजूरी 

कई सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा

 

शिवरीनारायण धर्मशाला उन्नयन50 लाख रूपए की मंजूरी 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय जांजगीर में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का फीडबैक लेने के साथ ही सामाजिक सरोकार की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधि मण्डल की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की। मुख्यमंत्री ने कनौजिया कुर्मी समाज की मांग पर शिवरीनारायण में धर्मशाला के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपए मंजूर किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुर्मी क्षत्रीय समाज की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, यादव समाज एवं साहू समाज के आग्रह पर जांजगीर में समाज के भवन के निर्माण के लिए 20-20 लाख रूपए, सरयूपारीय ब्राम्हण समाज के सामुदायिक भवन के उन्नयन के लिए 20 लाख रूपए तथा कहरा समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री इस दौरान दिव्यांगजनों ने भी मुलाकात कर रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री से दिव्यांगजनों ने भी मुलाकात की और  रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को उनके इलाकों के गौठानों में स्थापित हो रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) से जोड़ने के भी निर्देश दिए। देवांगन समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने ककून बैंक की स्थापना के संबंध में भी वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। भेंट-मुलाकात के दौरान झरिया लोहार समाज, पनिका समाज, रौठार समाज, सिंधी समाज, मसीह समाज के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से सामाजिक भवन के लिए राशि स्वीकृत किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए सर्वप्रथम शासकीय भूमि के आबंटन एवं रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पूरा कराए जाने की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि भूमि उपलब्ध होने के बाद भवन निर्माण के लिए आवश्यकतानुसार राशि की स्वीकृत की जाएगी। मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सामाजिक भवन के निर्माण की प्रगति की जानकारी दी और सामाजिक भवन के निर्माण के लिए पूर्व में 20 लाख रूपए की स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री को कृषक कल्याण समिति जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सम्मान स्वरूप पुराना चावल, शॉल एवं स्मृति चिंन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कृषक कल्याण समिति के आग्रह पर रबी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों से जलापूर्ति के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मरार पटेल समाज के आग्रह पर मुख्यमंत्री कांजीनाला में स्टापडेम निर्माण तथा केंवट निषाद समाज के आग्रह पर पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण कराए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से अग्रवाल के अध्यक्ष ने नैना में मेन रोड़ पर स्थित समाज के भवन में सिटी हॉस्पिटल खोले जाने का आग्रह किया। जांजगीर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भी इस मौके पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और प्रेस के लिए भवन का निर्माण कराए जाने की मांग की।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »