अच्छी और गुणवत्तापूर्ण सड़कें खुशहाल और समृद्ध अर्थव्यवस्था की परिचायक

 प्रदेश में युद्धस्तर पर जारी है सड़कों की मरम्मत

 

सड़कों की मरम्मत सड़कों की मरम्मत 

समग्र विकास को गतिशील बनाने में सड़कों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। सड़कें विकास की संवाहक होती है। सड़कों के माध्यम से ही तरक्की का पहिया तेजी से घूमता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदूर अंचल तक विस्तारित करने में सड़कें महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। अच्छी और गुणवत्तापूर्ण सड़कें खुशहाल और समृद्ध अर्थव्यवस्था की परिचायक है, जहां सड़क अच्छी होती है, उन जगहों पर सुविधाएं पहुंचाने में आसानी होती है। सड़क केवल बसाहटों को नहीं जोडती हैं, बल्कि सडकें, सुविधाओं का विस्तार और विकास भी सुनिनिश्चित करती हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सरगुजा अंचल से लेकर बस्तर अंचल तक की सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सड़कों का निर्माण और मरम्मत का काम गुणवत्तापूर्ण हो, इसके लिए संबंधित जिलों के कलेक्टर स्वयं इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित भेंट-मुलाकात में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिलों के अधिकारियों को खराब सड़कों की मरम्मत एवं जीर्णाेंद्धार का काम प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए थे। क्षेत्र की जरूरत के अनुसार उन्होंने नई सड़कों के निर्माण की भी घोषणा की थी। राज्य में नवीन सड़कों का निर्माण और पुरानी सड़कों के मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
राज्य में अब तक एक हजार करोड़ रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। दिसम्बर 2022 तक 165 सड़कों एवं पुलों, मार्च 2023 तक 180, जून 2023 तक 99, जुलाई 2023 तक 29 सड़कों एवं पुलों सहित कुल 483 कार्यांे को छत्तीसगढ़ रोड़ एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा पूरा कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्लपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा जिला कोरबा अंतर्गत कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा मार्ग में निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिला रायगढ़ अतंर्गत चंद्रपुर-डभरा-खरसिया-धरमजयगढ़-पत्थलगांव मार्ग का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है, जिन्हें शीघ्र पूरा करा लिया जायेगा। जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत फगुरम से डभरा होते हुये चंद्रपुर मार्ग, जिला दुर्ग अंतर्गत दुर्ग अण्डा उतई पाटन अभनपुर मार्ग, दुर्ग के एसीसी चौक जामुल से नंदिनी अहिवारा मार्ग, जिला बालोद के आदमाबाद घोटिया डौंडी मार्ग, जिला जशपुर के बतौली-बगीचा-चरईडांड मार्ग, जिला सरगुजा के अंबिकापुर-दरिमा-नवानगर मार्ग, जिला बस्तर के जगदलपुर बायपास मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र पूर्ण कराया जा रहा है। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग, एडीबी परियोजना एवं बजट में सम्मिलित विभिन्न योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन सड़क और पुल के कार्य तेजी से पूर्ण कराये जा रहे हैं।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »