सहकारिता लाभ का व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा का कार्य: बैजनाथ चन्द्राकर

सहकारी सप्ताह का समापन 

 

अपेक्स बैंक अध्यक्ष  बैजनाथ चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, रायपुर व जिला सहकारी संघ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 69वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के समापन कार्यक्रम में कहा कि सहकारिता लाभ का व्यवसाय नहीं बल्कि सहकार कल्याण करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि अमूल, इफको, कृभको, नेफेड जैसी राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में अपनी सेवा और क्वालिटी के कारण प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ की सहकारिता को भी इस स्तर तक पहुंचाने के लिए सहकार की भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ की सरकार, सहकार के साथ सामंजस्य स्थापित कर गांव, गरीब और किसानों की मदद करना चाहती है। जिसका परिणाम है कि गोबर एवं गोमूत्र खरीदी कर सहकारिता के माध्यम से किसानों के खेतों तक जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने का काम हो रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए सहकारीजनों की उपस्थिति में सहकारिता आन्दोलन को गति देने तथा सहकारिता को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथियों में राज्य सहकारी संघ उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटिया, जिला पंचायत रायपुर की पूर्व अध्यक्ष  शारदा वर्मा, राज्य संघ विशेषज्ञ संचालक हरिश तिवारी, मानसेवी संचालक अश्विनी बबलू त्रिवेन्द्र एवं  शोभा चाहिल उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनकों में से एक वामन राव लाखे द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को याद किया। उन्होंने सहकारिता को सुख-दुःख बांटने का जरिया बताते हुए हर संकट के दौर को सहकारिता से दूर कर आर्थिक, सामाजिक विकास की ओर अग्रसर होने का आवाहन किया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष  पंकज शर्मा ने ग्रामीणजन तक पहुचने के दो मार्ग पंचायत और सहकारिता को बताते हुए कहा कि देश के निर्माण में सहकारिता क्षेत्र में अमूल और महाराष्ट्र की शक्कर सहकारिताओं का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि धान के कटोरे छत्तीसगढ़ की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करके तथा उनकी फसलों की पूरी कीमत देकर उन्हें समृद्ध बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। राज्य सरकार का यह कार्य देश में कृषि माडल का उदाहरण बनता जा रहा है। आने वाले समय में सभी पैक्सों को  कम्प्यूटरीकृत कर डिजिटीलाईज किया जावेगा, जिससे समिति के कार्याे में पारदर्शिता आयेगी।

कार्यक्रम को राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक  एनआरके चंद्रवंशी एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एसपी चन्द्रकार ने भी आज के विषय वित्तीय समावेशन पैक्स का डिजिटलीकरण और सुदृढ़ सहकारी डेटाबेस पर अपने विचार रखे। संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक पांडे ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष  झुनमुन गुप्ता के संदेश का वाचन कर सात दिनों तक राज्य में आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर कृभको के स्टेट मार्केटिंग हेड श्री ए. के. गुप्ता, इफको के मुख्य प्रबंधक तिवारी, राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक एनआरके चंद्रवंशी, अपेक्स बैंक के  भूपेश चन्द्रवंशी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एसपी चंद्राकर, समिति नवापारा अध्यक्ष शिखर चन्द बाफना, संघ के पूर्व सीईओ वीके शुक्ला, संघ सीईओ  विवेक पांडे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधीक्षक कुरैशी, जिला संघ रायपुर प्रबन्धक  मंजूषा तिवारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में रायपुर जिले के नवनियुक्त प्राधिकारी एवं सहकारी प्रतिनिधि, राज्य सहकारी संघ, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला सहकारी संघ रायपुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »