मुख्यमंत्री राजिम विधानसभा के छुरा पहुंचे

मुख्यमंत्री राजिम विधानसभा के छुरा पहुंचे

भेंट-मुलाकात में आम जनता से लिया योजनाओं का फीडबैक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से गौ-सेवा के लिए पैरादान करने का किया आग्रह

छुरा निवासियों को दी बड़ी सौगाते
ग्राम पाण्डुका को उप तहसील बनाने की घोषणा
छुरा में खुलेगा रजिस्ट्रार कार्यालय और छुरा बनेगा राजस्व अनुविभाग
ग्राम पंक्तियां में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का होगा निर्माण

 भेंट-मुलाकात में आम जनता से लिया योजनाओं का फीडबैक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात में गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम छुरा पहुंचे। छुरा में मिनी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री बघेल का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले के गांव छुरा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना एवं राज्य गीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री एवं ग्रामीणों से जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत और राजिम विधायक  अमितेश शुक्ल मौजूद थे।

छुरा निवासियों को दी बड़ी सौगाते
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से संवाद करते हुए गौ-सेवा के लिए पैरादान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री  बघेल ने किसान ऋण माफी योजना, देश के सबसे सर्वाेच्च दर पर होने वाले धान खरीदी, गोधन न्याय, सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राजीव गांधी युवा मितान, सहित सभी महत्वपूर्ण योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने सरकार में आते ही अपने वायदे को पूरा करते हुए किसानों के कर्ज माफी की योजना बनाई। उन्होंने फीडबैक लेते हुए आमजनों से सीधा संवाद शुरू किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम विधानसभा के छुरा में भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्रवासियों को कई सौगातंे भी दी। उन्होंने छुरा में रजिस्ट्रार कार्यालय, छुरा को अनुविभाग बनाने, छुरा में स्थित स्टेडियम में लाईटिंग की व्यवस्था, छुरा में हिन्दी मीडियम स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन, छुरा में आईटीआई भवन बनाने, ग्राम पाण्डुका को उप तहसील बनाने, सरगबुंदिया तालाब का सौन्दर्यीकरण, छुरा के ग्राम पंक्तियां में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का निर्माण, ग्राम पंक्तिया में हाई स्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की।

गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में मछली पालन विभाग के 16 हितग्राहियों को जाल, आइस बॉक्स और ग्रोथ प्रमोटर प्रदान किए गए। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को नैपसेक स्प्रेयर, शिक्षा विभाग द्वारा निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल छुरा की 20 छात्राओं को सायकल, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 1 हितग्राही को ट्रायसायकल, 2 हितग्राहियों को इलेक्ट्रानिक सायकल, 2 हितग्राहियों को व्हील चेयर और 10 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 5 महिला स्व.सहायता समूहों को 80-80 हजार रूपए की राशि के चेक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 1 हितग्राही को अनुकंपा अनुदान राशि 1 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »