सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया

 मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

धान उठाव कार्य में गति लाने एवं किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर के चंदोरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।  उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं धान उठाव कार्य में गति लाने एवं किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंत्री डॉ. टेकाम ने धान की गुणवत्ता का अवलोकन किया और नमी मापक यंत्र से धान की नमी का जांच भी किया। उन्होंने धान खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को भी धान को साफ और सुखाकर लाने की समझाईश दी। डॉ. टेकाम ने स्टेकिंग कार्य का अवलोकन किया और व्यवस्थित रूप से स्टेकिंग करने के निर्देश दिए। डॉ. टेकाम ने अपने समक्ष धान तौल भी कराया एवं तौल सही पाया गया। उन्होंने मौसम को देखते हुए पर्याप्त कवर कैप की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा कर भुगतान की जानकारी ली किसानों ने भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने की बात कही।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि आने वाले समय में धान उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक में बढ़ोत्तरी होगी। इसे ध्यान में रखते हुए सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप से किया जाए। उन्होंने बरदाना में गुणवत्ता युक्त स्याही से स्टेंसिल लगाने के निर्देश दिए। धान खरीदी केंद्र में बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए तथा सीसीटीवी कैमरा का संचालन दुरुस्त रखने और निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।  धान उपार्जन केंद्र में बारदाने की उपलब्धता, डीईओ कितना कटा, टोकन व्यवस्था, अब तक की धान खरीदी की मात्रा और कुल उठाव, किसानों के लिए धान उपार्जन केंद्र में पेयजल, बैठक व्यवस्था आदि का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर  इफ्फत आरा, एसडीएम  दीपिका नेताम, मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव, जनपद सीईओ मोहम्मद निजामुद्दीन सहित स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »