प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भैरमगढ़ नगर पंचायत को दिया 9 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भैरमगढ़ नगर पंचायत को दिया 9 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात

जिले के नगरीय क्षेत्रों में पहली बार वितरण किया गया वन अधिकार पत्र

वन अधिकार एवं आबादी पट्टे के 140 हितग्राही हुए लाभान्वित

भैरमगढ़ आगमन पर प्रभारी मंत्री का किया भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य कर उद्योग (आबकारी) तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भैरमगढ़ प्रवास के दौरान 9 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात दी। वहीं नगरीय क्षेत्र में पहली बार वन अधिकार पत्र प्रदाय किाय गया। जिसमें 140 हितग्राही को मंत्री लखमा द्वारा पट्टा प्रदाय किया गया, पहली बार नगरीय क्षेत्र में पट्टा वितरण से लोगों में उत्साह का माहौल दिखा।
प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीजापुर की दशा और दिशा में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बीजापुर जिला विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुसार ग्रामीण, किसान आदिवासी के हित में विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। आज सुदूर क्षेत्रों में वन अधिकार पत्र दिया जा रहा है। सिर्फ पट्टा देने का काम सरकार नहीं कर रही बल्कि ग्रामीण आदिवासी किसानों को समृद्ध बनाने आजिविका एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ रहे हैं। वन अधिकार प्राप्त किसानों के जमीन को समतलीकरण, उनके खेत में डबरी निर्माण कर मछली पालन, पशुपालन, कृषि उद्यानिकी जैसे फसल लेने को प्रेरित किया जा रहा है। वहीं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों का रूझान कृषि के तरफ बढ़ा है। पंजीकृत किसानों की संख्या एवं रकबा में वृद्धि हुई है। कर्ज माफी से किसान कर्ज से मुक्त हुऐ, सिंचाई के साधन बढ़े, तेंदूपत्ता प्रति बोरा 4 हजार होने से वनांचल के आदिवासी आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। ग्रामीण आदिवासी बच्चों के उचित शिक्षा व्यवस्था हेतु आत्मानंद स्कूल खोला गया जिसमें बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे हैं। बरर्सों से बंद पडे़ स्कूल को दोबारा खोला गया है। वहीं स्थानीय युवा ज्ञानदूत के रूप में बच्चों को पढ़ा रहे हैं और उन्हें रोजगार के अवसर मिला है।
बहुत कुछ परिवर्तन बीजापुर मे हुआ है जिससे ग्रामीण अंचल सुदूर क्षेत्र के आदिवासियों की खुशी की लहर है। भूमिपूजन और लोकार्पण के अवसर पर भैरमगढ़ नगर पंचायत को 8 करोड़ 42 लाख के भूमिपूजन एवं 63 लाख के लोकार्पण करते हुऐ कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा लगातार अपने क्षेत्र में जनता की समस्या से अवगत होते देखा हूं हमेशा जनता के बीच उनके सुख-दुख में साथ खड़ा दिखाई देता है और जिले के विकास के लिए सजग और सक्रियता से मांग उठाता है। विधायक विक्रम मंडावी ने प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुकमती मांझी, जनपद उपाध्यक्ष श्री सुखदेव नेगी, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, एसडीएम भैरमगढ़ उत्तम सिंह पंचारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »