केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

समय पूर्व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स फंक्शनल करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ शामिल

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर बनारस में आयोजित कार्यक्रम में आज छत्तीसगढ़ को दिया प्रमाण पत्र

प्रदेश में दिसम्बर तक के लिए निर्धारित लक्ष्य से 62 अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को किया गया ऑपरेशनालाइज

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज छत्तीसगढ़ को समय-सीमा के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स फंक्शनल करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर बनारस में आयोजित कार्यक्रम में इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ को प्रमाण पत्र प्रदान किया। छत्तीसगढ़ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन के लिए दिसम्बर-2022 तक के लिए निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा सेंटर्स को फंक्शनल कर लिया है। छत्तीसगढ़ को कुल 4825 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन कर हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर्स के रूप में संचालित करने का लक्ष्य मिला था। राज्य में अभी इस लक्ष्य से 62 अधिक यानि 4887 केंद्रों का संचालन हो रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ को इस उत्कृष्ट कार्य व उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने इसमें लगे विभागीय टीम की पीठ थपथपाते हुए उम्मीद जताई है कि प्रदेश में जल्दी ही सभी चयनित स्वास्थ्य केंद्रों का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उन्नयन कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक डॉ. पूनम सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ की ओर से बनारस में यह सम्मान ग्रहण किया।

12 तरह की सुविधाएं मिलती हैं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में

प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में लोगों को प्रसव पूर्व देखभाल व प्रसव, नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संचारी रोग व गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल एवं प्रबंधन, आंख-नाक-कान-गला संबंधी सामान्य देखभाल, मुख स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जैसी 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने इन केंद्रों के माध्यम से योग एवं वेलनेस की गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। प्रदेशवासियों को सार्वभौमिक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) नियुक्त किए गए हैं।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »