महिला आयोग ने दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां को दिलाया

एक दिन में किया प्रकरण का निराकरण

एक दिन में किया प्रकरण का निराकरण

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज शास्त्री चौक स्थित आयोग कार्यालय में एक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां को दिलाया। आवेदिका ने गुरुवार 22 दिसंबर को आयोग कार्यालय में अपने पति और सास के विरुद्ध शिकायत की थी कि उसके बच्चे को जन्म के बाद से ही छीनकर अपने पास रख लिए है। इस प्रकरण पर तत्काल आयोग की अध्यक्ष ने एसपी बलौदाबाजार एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के माध्यम से एक दिन में ही आयोग कार्यालय में अनावेदकगण पति, सास-ससुर व नाबालिग बच्चे की उपस्थिति कराई। आयोग ने आवेदिका के गोद मे उसके एक माह बच्चे को दिलाया। आवेदिका ने अपने बच्चे को पहली बार गोद में लिया और रो पड़ी।
आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने कहा कि बच्चे को मां के दूध से वंचित रखना अक्षम्य अपराध है। इसके साथ ही अनावेदकगणों को समझाइश भी दिया कि बच्चे और उसकी माँ को अपने साथ रखे। आवेदिका की मां को उनके देखरेख के लिए साथ में रहने कहा गया। आयोग ने बताया कि भविष्य में अनावेदकगणों के द्वारा पुनः ऐसा  व्यवहार करे तो आवेदिका थाने में एफआईआर दर्ज करा सकती है। इस प्रकरण को 6 माह की निगरानी में रखते हुए नस्तीबद्ध किया गया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »