मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में दी बड़ी सौगात

ग्राम अर्जुनी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी

कुर्मी समाज के भवन हेतु 50 लाख रुपये, श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा

जागड़ा हाईस्कूल का नामकरण होगा स्वर्गीय श्री चोवा राम बघेल के नाम पर नवापारा में सर्वसमाज के सामुदायिक भवन बनाने 20 लाख रुपये की घोषणा

चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित अर्जुनी राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के 77 वें राज अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम अर्जुनी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने सहित कुर्मी समाज के भवन हेतु 50 लाख रुपये,श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जागड़ा हाईस्कूल का नामकरण स्वर्गीय श्री चोवा राम बघेल के नाम पर करने, ग्राम नवापारा में सर्वसमाज के सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये देने एवं चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव मनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ संस्कृति को सरंक्षित करने का प्रयास कर रही है। रामवनगन परिपथ के अंतर्गत राज्य के 9 स्थलों को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे है। जिसके तहत चंदखुरी, शिवरीनारायण, राजिम में 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना सहित अन्य कार्य बड़े स्तर पर किए जा रहें हैं। माघी पूर्णि मेला के तहत राजिम में 55 एकड़ जमीन आरक्षित कर मेला स्थल विकसित कर रहें हैं। आदिवासी संस्कृति से जुड़े हुए 2 हजार से अधिक देवगुड़ी देवस्थल का निर्माण कर संस्कृति को सरंक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार ने गांव- गांव में रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया है और नगद पुरुस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन रही है। इससे गांव के रामायण मंडली को एक नयी पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। समाज मे व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करने सार्थक कदम उठाए जा रहे है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारे ग्रामीण किसान भाई अच्छे से मना सके, इसको ध्यान में रखते हुए हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त का भुगतान दीपावली त्यौहार से पहले 17 अक्टूबर 2022 को ही कर दिया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, अध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड विद्याभूषण शुक्ल, अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड  सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम  शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा सहित समाज के अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने भी सभा को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग को  27 प्रतिशत आरक्षण देने के पूरे कुर्मी समाज एवं पिछड़ा वर्ग की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज प्रधान  भुनेश्वर वर्मा, श्री विपिन बिहारी वर्मा, महामंत्री  रघुनंदन लाल वर्मा,  के के नायक, खोडस कश्यप, मीडिया प्रभारी  चन्द्रशेखर वर्मा, युवा अध्यक्ष  भानु वर्मा, कलेक्टर  रजत बंसल, एसपी  दीपक झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुर्मी समाज के राजप्रधान और पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »