मल्टी एक्टिविटी सेंटर (रीपा) का लोकार्पण

भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री  बघेल ने किया 278 मल्टी एक्टिविटी सेंटर (रीपा) का लोकार्पण

जिले के 10 मल्टी एक्टिविटी सेंटर भी लोकार्पित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत ग्रामीण युवाओं एवं महिला समूहों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों में नवनिर्मित 278 मल्टी एक्टिविटी सेंटर का लोकार्पण किया। इसमें गरियाबंद जिले के गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम फुलकर्रा एवं चिखली, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम भेंडरी एवं श्यामनगर, जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम भाठीगढ़ एवं अमलीपदार, जनपद पंचायत देवभोग अनर्गत ग्राम कदलीमुड़ा एवं देवभोग तथा जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत ग्राम सांकरा एवं रानीपरतेवा के मल्टी एक्टिविटी सेंटर भी शामिल है। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक, विधायक  पुन्नूलाल मोहले एवं धरमजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। सम्मेलन में मुख्यमंत्री  बघेल ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को 149.92 करोड़ रूपए, गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 6.34 करोड़ रूपए, राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 17 हजार 93 करोड़ की राशि किसानों के खाते में अंतरण किया। उन्होंने यहां पर राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ और बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण किया। साथ ही छत्तीसगढ़ आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन लांच किया। गरियाबंद जिला के ग्राम फुलकर्रा के मल्टी एक्टिविटी सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारी – कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं लोगों ने एल.डी. स्क्रीन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन से जुड़े। फुलकर्रा रीपा सेंटर में फ्लाई ऐश पेवर ब्लाक यूनिट, वर्मी बैग निर्माण यूनिट और चैन लिंक फेसिंग निर्माण यूनिट स्थापित है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  फिरतू राम कंवर एवं  लक्ष्मी साहू, जनपद सदस्य श्रीमती श्यामा दीवान, सरपंच  अश्वन बाई कंवर, भावसिंह साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती रीता यादव, एस.डी.एम श्री भूपेन्द्र साहू , जनपद सीईओ श नरसिंग ध्रुव एवं अन्य अधिकारीगण व सेंटर से जुडे़ महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »