युवाओं को रोजगार देकर बस्तरवासियों के जीवन में लाएं खुशहाली : श्री मंडल

विकास और शांति के लिए समन्वित प्रयासों पर मुख्य सचिव ने दिया जोर
बस्तरवासियों की खुशहाली के लिए यहां के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगारमूलक कार्यक्रमों पर जोर देने के निर्देष मुख्य सचिव श्री आरपी मंडल ने दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति और विकास के लिए युवाओं की सहभागिता आवश्यक है और इस दिशा में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक वन मंडलाधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को समन्वित रुप से कार्य करने के निर्देश दिए।
श्री मंडल ने कहा कि बस्तर अंचल बहुमूल्य वन संसाधनों से परिपूर्ण है। यहां उच्च गुणवत्ता की ईमली, महुआ, तिखुर, शहद आदि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इन वनोपजों का प्रसंस्करण और मार्केटिंग कर युवाओं की आय को आसानी से बढ़ाई जा सकती है।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध निदेशक श्री संजय शुक्ला ने वन्य संसाधनों से भरपूर बस्तर संभाग में लघु वनोपज के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने के लिए विभाग द्वारा बनाई गई कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संभाग के लगभग 50 हजार युवाओं को लघु वनोपज के प्रसंस्करण और मार्केंटिंग से जुड़े कार्यों के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया जाएगा। यहां के वनोपज को प्रसंस्करण के माध्यम से इनका मूल्य संवर्धन किया जाएगा। लघु वनोपज पर आधारित विकास योजनाओं को लागू करने में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी‘ के तहत बनाए जा रहे गोठानों को भी रोजगारमूलक कार्यक्रमों का केंद्र बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने इन गोठानों में दोना पत्तल निर्माण, बांस आधारित वस्तुओं का निर्माण सहित अन्य छोटी-छोटी गतिविधियों से भी लोगों के जिंदगी में बड़ा बदलाव आने की आशा जताई।
इस अवसर पर खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, संभाग के कमिश्नर अमृत कुमार खलखो, मार्कफेड संचालक शम्मी आबिदी, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., बस्तर कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली, सुकमा कलेक्टर श्री चंदन कुमार, कांकेर कलेक्टर श्री केएल चौहान, कोण्डागांव कलेक्टर श्री नीलकंठ टीकाम, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा, बीजापुर कलेक्टर श्री केडी कुंजाम, नारायणपुर कलेक्टर श्री पीएस एल्मा सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, वन मण्डलाधिकारी, जिला पंचायत के मुुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »