मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में प्रदेश के किसानो की आय में सचमुच हो रही बढौतरी-मंत्री अकबर

प्रति एकड़ 20 क्विंटल और 2800 रूपए में धान की खरीदने वाले देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर लगाई जनचौपाल

मंत्री श्री अकबर ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों से हुए रूबरू, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश  

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाम्ही, गांगपुर, नवघटा, मोहगांव, कोठार, घुघरीखुर्द और ग्राम पंचायत बटूराकछार पहुंचकर ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात कर ग्रामीण, किसान, महिलाओं और बुर्जुर्गों से सीधा संवाद किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के प्रदेश के किसानो की आय में सचमुच बढौतरी हो रही है। किसानों की स्थिति में सुधार लगातार हो रहा है। हमने किसानों के किए वायदों को पूरी ईमानदारी से पुरा किया है। हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को 25 सौ रूपए के प्रति कि्ंवटल के मान से खरीदी की जा रही है। उन्होने कहा कि भूपेश प्रदेश के किसानों के आय और उनके जीवन स्तर पर सुधार हो इसके लिए लगातार काम कर रही है। इस बार प्रदेश में प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से 28 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल और 2800 रूपए में धान की खरीदने वाले देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़ है। उन्होने इस अवसर पर राज्य सरकार की गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहिन ग्रामीण मजदूर न्याय योजना, धान खरीदी योजना, राजीव गांधी युवा मितान योजना,सार्वभौम पीडीएस योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की फिडबैक भी लिए। ग्रामीणों ने राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वन पर संतोष भी जताया।
मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर जनचौपाल लगाई और एक-एक कर सभी की समस्याएं, मांग और शिकायतें सुनी। ग्रामीण मंत्री को अपने समक्ष पाकर खुश हुए। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने लोगों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मांग, शिकायत और समस्याओं को अपनी डायरी में नोट भी कराया। मंत्री श्री अकबर ने ग्राम खाम्ही में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपए, ग्राम गांगपुर में सीसी रोड़ निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए देने की घोषण की। उन्होने समाज की मांग पर जैतखाम के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने और जैतखाम के पास मंच निर्माण के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की। ग्राम नवघटा में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 05 लाख रूपए, ग्राम मोहगांव में सीसीरोड़ निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपए, ग्राम कोठार में सीसी रोड़ निर्माण के लिए 10 लाख 40 हजार रूपए, ग्राम सोनबरसा में सीसी रोड़ निर्माण के लिए 05 लाख और सतनामी समाज के पास समुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपए देने की घोषाण की। उन्होंने ग्राम गांगपुर में 03, ग्राम नवघटा में 07, ग्राम मोहगांव में 05, ग्राम कोठार 05, सोनबरसा में 01, में हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरण किया। उन्होने बच्चों की मांग पर ग्राम सोनबरसा में संगीत समाग्री के लिए दस हजार रूपए देने की घोषणा की। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम नवघटा में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की सैद्वांतिक सहमति देते हुए जनपद सीईओ को नाली निर्माण के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए।
केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में जाकर आमजनों से सीधा संवाद करने का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नही इसकी जानकारी लेना है। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई समस्या आ रही है, उसे दूर कर योजनाओं का लाभ उन्हें देना है। उन्होंने कहा कि इसी के अनुरूप ही ग्राम पंचायत मुख्यालय में आम जनों से योजनाओं के लाभ की जानकारी लेने आए है। इस दौरान मंत्री अकबर ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर  नीलकंठ चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि  होरी साहू, कलीम खान सहित सबंधित ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंचगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »