धमतरी जिला को 137करोड़ की सौगात

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले को दिए 137 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

दोनर और सोरिद में बनेगा 33/11 के.व्ही. नवीन विद्युत उपकेन्द्र और अर्जुनी में 132/33 के.व्ही. अति उच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र, हुआ भूमिपूजन

भंवरमरा, देमार, खम्हरिया, डाही से डांडेसरा और मड़वापथरा से बरपानी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल का हुआ शिलान्यास

 

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धमतरी विधानसभा के ग्राम भटगांव पहुंचे और उन्होंने कुल 137 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें 13 करोड़ 97 लाख 75 हजार रूपए के 28 कार्यों का लोकार्पण तथा 123 करोड़ 63 लाख 22 हजार रूपए के 126 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री  बघेल ने 13 करोड़ 97 लाख 75 हजार रूपए के 28 कार्यों का लोकार्पण किया जिसमें 6.37 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जिला अस्पताल में स्टाफ क्वार्टर, गोपालपुरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र और आयुष पॉली क्लीनिक सह जिला आयुर्वेद कार्यालय निर्माण शामिल हैं। इसी प्रकार 1.46 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोकुलपुर, जिला निःशक्तजन पुनर्वास केन्द्र भवन, तृतीय लिंग समुदाय हेतु सामुदायिक सह-प्रशिक्षण केन्द्र भवन और गढ़कलेवा के शेड निर्माण कार्य एवं बाह्य भित्ति चित्र का लोकार्पण। मुख्यमंत्री इसके साथ 94.30 लाख रूपए की लागत से निर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन धमतरी और 40 लाख रूपए की लागत के जनपद पंचायत धमतरी के 9 विभिन्न कार्यों, 4.79 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के तहत गागरा, शंकरदाह, बिरेतरा, कुर्रा, खपरी, अछोटा, परसुली, दोनर, बंजारी में पाईपलाइन विस्तार कार्य का लोकर्पण किये।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जिन नए स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किये। इन कार्याें में मुख्य रूप से 57.93 करोड़ रूपए की लागत से दोनर और सोरिद में 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र और अर्जुनी में अति उच्चदाब के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र, 35.74 करोड़ रूपए की लागत से भंवरमरा, देमार, खम्हरिया, डाही से डांडेसरा और मड़वापथरा से बरपानी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण, 11.52 करोड़ रूपए की लागत से बीसीएस कॉलेज, नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष, शासकीय नवीन महाविद्यालय कण्डेल का भवन, नगरपालिक निगम धमतरी द्वारा 16 करोड़ 61 लाख 09 हजार रूपए की लागत से ब्राम्हणपारा, सुभाषनगर, सरदार वल्लभभाई पटेल और महिमासागर वार्ड स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण, डाक बंगला वार्ड, हटकेशर और बठेना वार्ड में मुक्तिधाम निर्माण, विकास कार्य और रामबाग चौक, विंध्यवासिनी मंदिर, पोस्ट आफिस वार्ड और गोकुलपुर वार्ड में फुटपाथ निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीटी रोड सह क्रैश बेरियर निर्माण, निगम क्षेत्र में आधुनिक शौचालय निर्माण, गोबर से पेंट निर्माण इकाई की स्थापना, विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरा स्थापना धमतरी शहर के 19 स्थानों में आरसीसी नाली निर्माण, महिमासागर वार्ड में वेस्ट निपटाने के लिए वर्किंग शेड एवं मशीन स्थापना कार्य, धमतरी शहर के 26 स्थानों में सी.सी.रोड निर्माण, महिमा सागर, रिसाईपारा वार्ड में पाथवे निर्माण, औद्योगिक और रामसागरपारा वार्ड में बाउंड्रीवॉल निर्माण, बनियापारा, सुभाषनगर, नयापारा, सदर उत्तर वार्ड में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, रिसाइपारा और नयापारा में रंगमंच-चबूतरा निर्माण, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में शेड निर्माण, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण तथा विभिन्न स्थानों में एलईडी स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्ट लाईट स्थापना सहित विभिन्न कार्य का भूमिपूजन किया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »