मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना

*रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री पूजा करके प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए*

*मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना)  की रस्म अदा की*

 

मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना)  की रस्म अदा की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज  गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की  पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री श्री  बघेल विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए और छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना)  की रस्म भी अदा की ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान  जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ छत्तीसगढ़ के लोगों के भी अराध्य हैं। रथयात्रा का त्यौहार छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष  चरणदास महंत, कोरबा सांसद  ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर  ऐजाज ढेबर,  छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष  कुलदीप जुनेजा,राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श गिरीश देवांगन, नगर निगम रायपुर के सभापति  प्रमोद दुबे,  जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष  पुरंदर मिश्रा समेत अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »