मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मना रहे है..

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती  मना रहे है और इस अवसर पर न्याय योजनाओं की राशि वितरित की गई है और नवीन राजस्व कार्यालयों का शुभारंभ किया गया है।
किसान , मजदूर , गरीब और गौपालकों को 2055.60 करोड़ की राशि सीधे उनके खाते में भेजी गई है।
पूरे देश में राजीव जी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जा रही है।

आज महासमुंद जिले में 704 करोड़ रुपए के 224 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इनमें 71 करोड़ 08 लाख रुपए लागत के 132 कार्यों का लोकापर्ण तथा 632 करोड़ 88 लाख रूपए लागत के 92 कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास शामिल है।

आज के इस समारोह में प्रदेश की 18 नयी तहसीलों और 13 नये अनुविभागीय कार्यालयों का शुभारंभ किया गया है। इन्हें मिलाकार प्रदेश में अब 250 तहसीलें और 122 अनुविभाग हो जाएंगे। पौने पांच सालों में हमने 06 नये जिलों का गठन किया है। प्रदेश में जिलों की संख्या 33 हो चुकी है।

हमारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। अभी नीति आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं।
कबीरधाम, सरगुजा और दंतेवाड़ा में 23 से 25 प्रतिशत लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं। रायपुर, धमतरी और बालोद जिले में गरीबी का अनुपात अब 10 प्रतिशत से कम रह गया है।
साथियों, 40 लाख लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह हमारे काम का सबूत है। हमारे काम की गवाही खुद नीति आयोग दे रहा है।
किसानों, मजदूरों, आदिवासियों के लिए लागू की गई न्याय योजनाओं के कारण ही यह चमत्कार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बात चाहे खेती-किसानी की हो, आदिवासियों के विकास की हो, महिलाओं के सशक्तिकरण की हो, हर नागरिक की आय में बढ़ोतरी की हो, रोजगार की हो, रोजगार के अवसरों के निर्माण की हो, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की हो, शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार की हो, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की हो, चिकित्सा सुविधा के विस्तार की हो आज छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव दिख रहा है।

हमनें व्यक्ति को इकाई मानकर विकास का काम किया है। प्रशासनिक इकाईयों को छोटा किया गया है

हमने किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए धान संग्रहण केंद्रों को भी किसानों के पास लाने का काम किया। संग्रहण केंद्रों और खरीदी केंद्रों को बढ़ाया जिसके कारण धान खरीदी बढ़ी लेकिन न बोरे की कमी हुई न लाइन लगी न ही किसानों को पैसे पहुंचने में कोई दिक्कत हुई।
हमारा प्रदेश किसान, मजदूर अनु, जाति जनजाति, युवा लोगों का प्रदेश है जिसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना लागू है, गांव में हाट-बाजार क्लीनिक योजना लागू की।
इलाज के लिए पांच लाख तक के सहायता हेतु डॉ. खूबचंद बघेल योजना और 20 लाख रूपए तक सहायता के लिए मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना लागू की गयी।
एक गरीब परिवार के बच्चे के फेफड़े में परेशानी थी, उसे सरकार की तरफ से 19 लाख रूपए की मदद  दी गयी। सरकार सभी के साथ खड़ी है।

पहले सिर्फ 6 मेडिकल कालेज थे, हमने चार नए मेडिकल कालेज जिनमें एक का अधिग्रहण किया और अब प्रदेश में चार और नए मेडिकल कालेज गीदम, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, मनेन्द्रगढ़ में खोलने जा रहे हैं। अब 14 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आप की सरकार है किसानों, मजदूरों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवाओं सहित सभी की सरकार है। जिनके विकास के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं।
हम तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2500 की जगह 4000 रूपए दे रहे हैं, गरीबों को 7 किलो की जगह 35 किलो राशन प्रति परिवार दे रहे हैं, आज हर परिवार के पास राशन कार्ड है। 74 लाख राशन कार्ड बने हैं चाहे वो एपीएल हो या बीपीएल
बिजली बिल हाफ योजना में 42 लाख परिवार को 400 यूनिट तक छूट प्रदान की गयी है। सिंचाई पंपों के करोड़ों रूपए सब्सिडी दी गयी है। आज इस बात की खुशी है कि इन योजनाओं का लाभ लेते हुए लोग खुश हैं।

हमारी सरकार ने पौने पांच साल में हर वर्ग के हित में काम किया है
एक भी अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूल नही था, आज 377 स्कूल इंग्लिश मिडियम और 349 हिंदी मिडियम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए हैं, अंग्रेजी कालेज भी खोले हैं
स्वास्थ्य , शिक्षा के साथ ही तीज त्यौहार के लिए हमने अवकाश देने का भी काम किया है। ये हमारी सरकार में ही संभव है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सियान लोग भी खेल रहे हैं
तीन खेल ऐसे हैं जिसमें इनाम भी देंगे और नौकरी भी देंगे
आदिवासी महोत्सव में देश और विदेश के कलाकार आते हैं, हमने अपनी विरासत को सहेजने का काम किया। राम-वन-गमन-पर्यटन परिपथ का विकास किया जा रहा है। सिरपुर को सजाने एवं संवारने का काम किया है
हमने फैसला किया है कि मैदानी इलाके में जहां भी अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं वहां जैतखाम स्थापित किया जाएगा
कौशल्या माता का मंदिर केवल हमारे प्रदेश में है, देश दुनिया में इसकी चर्चा है

आज किसानों के घर में खुशहाली आई है, हमनें किसानों का ऋण माफ किया, मजदूरों, वनवासियों को उनका अधिकार दिलाया है। तो हमने कोई अहसान नहीं किया है, ये आप सभी लोगों का हक है, ये हक दिलाने का काम हमारी सरकार ने किया है
हमारी सरकार सेवा जतन की सरकार है। कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में न आक्सीजन की कमी हुई न दवाईयों की हमनें दूसरे राज्यों को भी आक्सीजन पहुंचायी।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »