शासकीय काम काज में छतीसगढ़ी के प्रयोग हेतु किया प्रेरित

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा जिले के अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाल

मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर करे मताधिकार का प्रयोग

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 2 और 3 को विशेष शिविर

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु अंतिम मतदाता सूची तैयार की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विशेष अभियान पहले 2 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक चल रहा है। जिसकी तिथि में वृद्धि कर 11 सितंबर 2023 कर दी गयी है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्व की भांति 2 सितंबर 2023 (शनिवार) एवं 3 सितंबर (रविवार) 2023 को विशेष शिविर आयोजित होंगे। जिसमें आम नागरिक अपने मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर आगामी निर्वाचन में मतदान कर सकते हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस.एल्मा ने बताया कि ऐसे सभी युवा जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूरे हो रहे, तो वह युवा मतदाता बनने हेतु, जिस निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी है वहां के बी.एल.ओ. से संपर्क कर फॉर्म 6 प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता बनने के लिए जन्म तिथि प्रमाणित करने वाला कोई प्रमाण पत्र के साथ एड्रेस प्रूफ का दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। फार्म 6 जमा कर मतदाता बन सकते है।
इसी प्रकार मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म 7 भरा जा सकता है, यदि मतदाता सूची में नाम पता ठीक करवाना है तो इसके लिए फार्म 8 भरना होगा। उसी विधानसभा में निवास स्थान परिवर्तन होता है तो इसके लिए फॉर्म 8(क) भर सकते है। उक्त सभी कार्य के लिए फार्म निःशुल्क है। समस्त फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा कर विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान कर सकता है। इस हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है, फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा। विशेष अभियान के दौरान दिव्यांगजन, थर्ड जेण्डर के लोगों के नाम भी सूची में जोड़ा जा रहा है। मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मतदान से वंचित हो सकते है। मतदाता अपने वोटर आईडी का सरल क्रमांक और भाग संख्या देखने हेतु लिंक में सर्च कर सकते है। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में संशोधन व अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।, 30 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ी भाषा शासकीय कामकाज की भाषा बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ0 अनिल भतपहरी सहित कलेक्टर दीपक सोनी, सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोर्ते, छत्तीसगढ़ भाषा विशेषज्ञ के रूप में डॉ0 आरएस बंजारे भी उपस्थित रहे। जहां राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डॉ0 अनिल  भतपहरी ने छत्तीसगढ़ी को सरकारी कार्य मे उपयोग करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को प्रदान किये गए किट के माध्यम से छतीसगढ़ी शब्दों के शब्दकोशों को प्रयोग करने पर बल दिया। डॉ0 बंजारे ने छत्तीसगढ़ी भाषा को प्रशासनिक भाषा बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

जहां जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा सहित राजभाषा आयोग कोण्डागांव के अध्यक्ष हरेंद्र यादव एवं सहसंयोजक मधु तिवारी ने छत्तीसगढ़ी में उद्बोधन दिया। कोण्डागांव जिले के राजभाषा संयोजक हरेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ी कविता सुना कर सभी को आल्हादित किया। छत्तीसगढ़ी के प्रसिद्ध कलाकार खिरेंद्र यादव, उमेश मंडावी भी कविता पाठ किया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »