मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना-अस्पताल की पहुंच हुई घरों तक

अस्पताल की पहुंच हुई घरों तक

घरों के समीप मिल रही है निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

बीते माह जिले के 04 हजार से अधिक लोगों ने कराया अपना इलाज

03 हजार 728 मरीजों को मिली निःशुल्क दवाईयां

छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जिले में जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप लोगों के घरों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत आमजनों को अस्पताल तक नहीं जाना पड़ रहा है, बल्कि मोबाईल मेडिकल यूनिट वाहन के माध्यम से अस्पताल स्वयं उनके घर तक पहुंच रहा है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन मे जिले के सभी नगरीय निकायों में सुचारू रूप से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अगस्त माह में जिले के सभी नगरीय निकायों में 65 शिविर लगाए गए हैं। शिविर में 04 हजार 232 मरीजों का इलाज किया गया है। शिविर में आए 780 मरीजों का निःशुल्क लैब टेस्ट एवं 03 हजार 728 मरीजों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्लम क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को घर के पास निःशुल्क इलाज, निःशुल्क टेस्ट व दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए लगातार शिविर आयोजित किये जा रहे है। जिले के सभी नगरीय निकायों हेतु वर्तमान में 03 मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक मोबाईल मेडिकल यूनिट वाहन में 01-01 डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टॉफ नर्स एवं वाहन चालक उपलब्ध हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन में 285 प्रकार की जेनरिक दवाइयां उपलब्ध हैं, जो कि आवश्यकतानुसार डॉक्टर के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क प्रदाय किया जाता है। मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन में 41 प्रकार के टेस्ट भी किए जाते है जिनमें से 29 टेस्ट एमएमयू में करने की सुविधा उपलब्ध है। रामानुजगंज निवासी शालिनी गुप्ता ने बताया कि उनके घुटने में दर्द का इलाज कराने वे घर के समीप आए मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपने परिजनों के साथ पहुंची। यहां डॉक्टरों द्वारा न केवल उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया बल्कि आवश्यक जांच कर उसके आधार पर उन्हें आवश्यक दवाइयां भी दीं गईं। राहत मिलने पर अब शालिनी गुप्ता नियमित रूप से एमएमयू में इलाज करवा रहीं हैं। उन्होंने इस योजना हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि यह योजना लागू होने से स्वास्थ्य सुविधा सुलभ हो गई हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत कुसमी निवासी 72 वर्षीय तुर्की बाई को चलने तथा कमर दर्द की समस्या थी। मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन उसके घर के पास आई और उसे जानकारी मिली की डॉक्टर द्वारा निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। वह तत्काल मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत सेवा प्रदान करने वाली मोबाइल मेडिकल यूनिट में पहुंची जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया गया एवं निःशुल्क दवा दी गई। उन्होंने बताया कि इससे न केवल निःशुल्क इलाज मिल रहा है बल्कि अस्पताल आने जाने में लगने वाले पैसे और समय की बचत हो रही है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »