निर्वाचन संबंधी दायित्व का निर्वहन समय-सीमा में पूर्ण करें नोडल अधिकारी

कलेक्टर  ने ली नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक

     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्यूटराइजेशन, स्वीप कानून व्यवस्था, व्यय निगरानी, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, आबकारी, एसजीएसटी, ईईएम में लगे सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने बिंदुवार निर्वाचन के कार्य की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में परिसर में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के तहत टीम से विभिन्न टीवी चैनलों सहित स्थानीय केबल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों एवं राजनीतिक विज्ञापनों तथा पेड न्यूज के संबंध जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्रिंट मीडिया के तहत स्थानीय अखबारों में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापन सहित अन्य पेड न्यूज सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए यह जरूरी है कि सभी टीम अभ्यर्थी के खर्च की निगरानी करें। आयकर विभाग एवं आबकारी विभाग से इसके संबंध में डेली रिपोर्ट मिलते रहने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शराब के अवैध परिवहन एवं नगद राशि के जप्ती की कार्रवाई होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता दल कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ समन्वय करते हुए कार्य करें। सजग और सतर्क रहते हुए सभी वाहनों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि सभी अधिकारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, कंट्रोल रूम के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  अरविंद एक्का एवं अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »