प्रभु राम हमर भांचा : भूपेश बघेल

मने आस्‍था केंद्रों का विकास किया, भाजपा सिर्फ वोट मांगती है : मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल


मुख्यमंत्री ने कहा, प्रभु राम हमारे भांजे हैं, हम उनके पांव पड़ते हैं
हमने सभी धर्मों के लोगों के लिए काम किया

 बीजेपी के लोग बहुत राम नाम की रट लगाते हैं, लेकिन राष्ट्रीय रामायण महोत्सव देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में आयोजित किया गया। प्रभु राम हमारे भांजे हैं, हम उनके पांव पड़ते हैं, उनमें हमारी आस्‍था है, लेकिन उनके नाम से राजनीति नहीं करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बागरेकसा, डोंगरगांव में हुई जनसभा में कही।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमने आधा दर्जन स्थानों पर भगवान राम की मूर्ति स्थापित की। हमने आस्था के केंद्रों को सजाने संवारने का काम किया। हमने कबीरपंथी, सतनामी, सिख समाज के भाइयों के लिए काम किया। हर ब्लॉक में मॉडल जैतखाम बनवाया। जहां-जहां संत महात्मा और भगवान के चरण पड़े हैं उन आस्था के केंद्रों का विकास किया। हमने अपनी परंपरा और संस्कृति को सहेजने का काम किया। लेकिन हम धर्म के नाम वोट नहीं मांगते हैं। भाजपा को लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं।

हर वर्ग के लोगों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस के सरकार बनते ही केजी से लेकर पीजी तक से लेकर हर वर्ग के बच्चे को निशुल्क शिक्षा मिलेगी। बिना फीस दिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, कॉमर्स सहित हर कोर्स छत्तीसगढ़ के बच्चे कर सकेंगे।

मोदी जी महंगाई बढ़ाते हैं, हम मदद करते हैं
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महिलाएं जानती हैं कि घर चलाना कितना मुश्किल हो रहा है। डीजल, पेट्रोल, खाने के तेल, दाल, रसोई गैस सबका दम मोदी जी ने बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी तरफ हमारी सरकार, किसान, मजदूर, महिलाओं के खाते में योजनाओं के माध्यम से पैसे डालती है, जिससे उन्हें महंगाई से राहत मिलती है। कांग्रेस की सरकार ने कोरोना संकट में तीन महीने का राशन एडवांस में जरूरतमंदों को पहुंचाया। 26 लाख लोगों को मनरेगा से काम दिया। कोरोना के समय हमने पलायन कर रहे दूसरे प्रदेश के लोगों की भी सेवा की।

हम पूरे करेंगे वादे
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अगर बीजेपी जीत गई तो 35 किलो मिलने वाला चावल 7 किलो रह जाएगा और धन फिर से 10 क्विंटल खरीदा जाने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई की वजह से लोग इस वक्त गैस के सिलेंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं, हम वादा करते हैं कि गैस रिफिलिंग पर 500 रुपये की सब्सिडी देंगे। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी, साथ ही 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का लाभ भी मिलेगा। महिला समूह का कर्ज माफ होगा। परिवहन व्यवसाय से जुड़े वाहन मालिकों के मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज माफ होंगे।

हमारी योजनाएं आम लोगों के लिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दो घंटे के भीतर 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। जबकि मोदी जी ने साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। हम आम लोगों को ध्‍यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं, मोदी जी अरबपतियों के लिए योजनाएं बनाते हैं।

सबसे बड़े भ्रष्टाचारी तो बीजेपी में
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबसे बड़े भ्रष्टाचारी तो रमन सिंह, राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल हैं। रमन सिंह ने चिटफंड कंपनी के पैसे खाए, नान घोटाला, चावल घोटाला किया। यहां तक कि टिफिन, चप्पल, मोबाइल वितरण तक में घोटाला किया। राजनांदगांव में उनके नामांकन में आए गृहमंत्री अमित शाह भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाने की बात कह रहे थे जबकि रमन सिंह उनके बगल में ही खड़े थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »