कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक : गौठानों में आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश

दंतेवाड़ा : कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक : गौठानों में आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश

रोजगारमूलक कार्यों को नियमित रूप संचालित करें-कलेक्टर श्री वर्मा

जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत रोजगारमूलक कार्यों को नियमित रूप से संचालित कर अधिकाधिक पंजीकृत जाबकार्ड धारी परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। इस दिशा में हरेक ग्राम पंचायत में रोजगारमूलक कार्यों के संचालन सुनिश्चित किया जाये। वहीं एक रोजगारमूलक कार्य की समाप्ति पर दूसरा रोजगारपरक कार्य आरंभ किया जाये। जिले के गौठानों में गौठान समितियों और महिला समूहों की सहभागिता से आर्थिक गतिविधियां यथा जैविक खाद, वर्मीकम्पोस्ट खाद बनाने सहित साग-सब्जी उत्पादन इत्यादि को बढ़ावा दिया जाये। इस हेतु कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन आदि विभागों के मैदानी अमले द्वारा गौठान समितियों तथा महिला समूहों को आवश्यक परामर्श दी जाये और उनके आर्थिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग किया जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्टोरेट के सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री सच्चिदानंद आलोक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जिले में पदस्थ एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों के सीएमओ मौजूद थे।
कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने बैठक के दौरान जिले में मनरेगा के तहत संचालित रोजगारपरक कार्यों, हर दिन रोजगार के अवसरों का सृजन, मजदूरी भुगतान इत्यादि की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरेक ग्राम पंचायत में रोजगारपरक कार्य अनिवार्य रूप से नियमित तौर पर संचालित किया जाये और अधिक से अधिक जाबकार्ड धारी परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने नियमित रूप से रोजगार की उपलब्धता हेतु एक रोजगारमूलक कार्य की पूर्णता पर दूसरा कार्य तत्काल खोलने के लिये कहा। कलेक्टर श्री वर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कस्टम मिलिंग हेतु धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने इस हेतु अन्य जिलों के मिलर्स से भी उठाव किये जाने कहा। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा के दौरान अंदरूनी इलाकों में सड़क निर्माण और पेयजल प्रदाय योजनाओं को शीघ्र पूरा करने कहा। उन्होंने पेयजल प्रदाय योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों से कहा कि आगामी ग्रीष्मकाल को मद्देनजर रखते हुए नवीन पेयजल प्रदाय योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर शीघ्र पूर्ण किया जाये। कलेक्टर श्री वर्मा ने पंचायत निर्वाचन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने पर बल देते हुए सेक्टर ऑफिसर्स अपने सेक्टर के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों में पेयजल, बिजली,शौचालय, रैम्प इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता  के लिये पहल करें। वहीं सीईओ जनपद पंचायतों द्वारा उक्त मूलभूत सुविधाओं के साथ ही इमरजेंसी लाईट की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये। बैठक के दौरान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोक सेवाओं की उपलब्धता, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन हितग्राहियों का ऑनलाइन एंट्री सहित आधार सीडिंग इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गयी। इसके साथ ही जनगणना 2021 की तैयारी सम्बन्धी विचार-विमर्श किया गया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »