सोलर होमलाइट से कोंटा के दूरस्थ गांवों के बच्चों में फैलेगा शिक्षा का उजियारा

मुख्यमंत्री साय ने सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र किया वितरित

कहा- उज्ज्वल होगा बच्चों का भविष्य, बस्तर का पूर्ण विकास है हमारी प्राथमिकता

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सरकार की जनता के प्रति  संवेदनशीलता हर दिन के कार्यकलापों की बारीकियों में दिखती है। जब सुकमा जिले के कोंटा गांव से आए स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले तो उन्होंने बच्चों को सोलर होम लाइट उपहार में दिए।
ये बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाएंगे और बच्चों को तकनीक से जुड़ने की सीख भी देंगे कि कैसे उनकी प्राकृतिक दुनिया के साथ ही आधुनिक दुनिया भी चमत्कार से भरी है दोनों से सीखते चलें तो उज्ज्वल भविष्य का रास्ता स्वतः खुलता जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र  का वितरण किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो। बस्तर का पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के आदिवासी अंचल के नागरिकों को सभी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर के विकास के लिए हमने नियद नेल्ला नार- आपका अच्छा गांव योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद है की शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आदिवासी अंचल में रह रहे लोगों को सुगमता से मिले। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये बातें आज यहां राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड से राजधानी रायपुर भ्रमण पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सुकमा जिले 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु सोलर होम लाइट संयंत्र वितरित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर के लोगों को अच्छी सड़क, बिजली,पेयजल और पक्का आवास मिले। उनके पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हो। बच्चों के पढ़ने के लिए अच्छे स्कूल हों। सभी का आधार कार्ड और राशन कार्ड बने, ताकि दूरस्थ क्षेत्र में रह रहे हमारे आदिवासी भाई-बहन भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। बस्तर क्षेत्र के विकास से ही हम एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा से आए विद्यार्थियों को सोलर लाइट संयंत्र प्रदान करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोलर लाइट के प्रकाश से आप सभी बेहतर ढंग से पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभव भी जाने। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई विद्यार्थियों को पहली बार बस्तर से बाहर देश-दुनिया देखने का अवसर मिला है। इस मौके का पूरा लाभ उठाकर सीखने का प्रयास करें।

सुकमा जिले के विद्यार्थियों को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। शर्मा ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं हम उपलब्ध कराएंगे।आप यहां से राजधानी रायपुर भ्रमण के नए अनुभवों को साथ लेकर जाएंगे। घर जाकर अब सोलर लाइट के उजाले में खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। आपको बेहतर भविष्य देना ही हमारा लक्ष्य है।

उल्लेखनीय है कि आज बस्तर के सुकमा जिले के सुदूर अंचल में स्थित कोंटा विकासखंड के ग्राम पुवर्ती, सिलगेर और टेकलगुड़ा के 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु क्रेडा द्वारा प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर होम लाइट संयंत्र का वितरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। इस सोलर होम लाइट संयंत्र में 200 वाट का एक सोलर पैनल, 12.28 वोल्ट की बैटरी, 5 एलईडी लाइट, एक डीसी पंखा, एक डीटीएच और एक मोबाइल चार्ज शामिल है।

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव,  नितिन नबीन सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव  पी दयानन्द, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा, रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »