आगामी शिक्षा सत्र से अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट स्कूल प्रारंभ होंगे

 आगामी शिक्षा सत्र से अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट स्कूल प्रारंभ होंगे

वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग से प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने कलेक्टरों को स्कूलों का
चयन करने के दिए निर्देश

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने राज्य शासन की महती योजना उत्कृष्ट विद्यालय प्रारंभ करने की जा रही तैयारियों के लिए सभी राजस्व संभाग के आयुक्तों, जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी शिक्षा सत्र से अंग्रेजी माध्यम के स्कूल प्रारंभ करने के लिए सभी ऐसे विद्यालयों का चयन करने को कहा जिनकी दर्ज संख्या अत्यधिक न्यून हो, जिससे उनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों को दूसरी जगह स्थानांतरित नही करना पड़े।
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. शुक्ला ने चयनित विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना का विकास स्थानीय निधियों से करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में फर्नीचर, विज्ञान सामग्री, खेल सामग्री को स्कूल शिक्षा विभाग से उपलब्ध कराने की बात कही। सभी संभागायुक्तोंे ने स्थानीय निधि से अधोसंरचना कार्य करवाने का आश्वासन दिया। डॉ. शुक्ला ने कहा कि नया जिला होने के कारण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को अतिरिक्त सहयोग प्रदान किया जाएगा। सभी कलेक्टरों ने आश्वस्त किया कि आगामी शिक्षा सत्र से अंग्रेेजी माध्यम के स्कूलों के संचालन की पूरी तैयारी कर ली गई है। आगामी सत्र से विद्यालय प्रारंभ किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि आगामी शिक्षा सत्र से प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के 38 विद्यालय प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। सभी बड़े शहरों में अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट स्कूल आगामी शिक्षा सत्र से प्रारंभ होना है। इन स्कूलों के लिए कोई न्यूनतम संख्या निर्धारित नहीं की गई है, परंतु अपेक्षा यह है कि ऐसे स्कूल अधिक से अधिक संख्या में हो और प्रत्येक जिले में कम से कम एक ऐसा स्कूल हो। इन स्कूलों के लिए नवीन भवन का निर्माण नहीं किया जाना है, बल्कि वर्तमान में संचालित स्कूलों के भवनों में ही यह स्कूल संचालित किए जाने है। इन स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं एक साथ प्रारंभ की जाएगी। कक्षाओं में अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर, प्रयोगशालाओं के लिए आवश्यक उपकरण स्कूल में उपलब्ध कराए जाएंगे। पुस्तकालय में अच्छी क्वालिटी के सेल्फ फर्नीचर तथा सभी विषयों की अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें उपलब्ध होगी। पुस्तकालय के साथ एक रीडिंग रूम भी होगा, जिसमें अंग्रेजी के अखबार तथा मैग्जीन भी रखी जाएगी।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »