मुख्यमंत्री ने रखा स्वास्थ्य, सुरक्षा और पोषण का पूरा ध्यान 

 लॉकडाउन में भी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गाें की समुचित देखभाल के पुख्ता इंतजाम : मुख्यमंत्री ने रखा स्वास्थ्य, सुरक्षा और पोषण का पूरा ध्यान

 मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गर्म भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रदेश के 3.34 लाख चिन्हांकित हितग्राहियों को लॉकडाउन अवधि का सूखा राशन और 24.3 लाख हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार का वितरण किया गया है। इनमें 2.22 लाख गर्भवती, 2.36 लाख शिशुवती महिलाएं और 15 हजार किशोरी बालिकाएं भी शामिल है। लॉकडाउन में 22 हजार 500 जरूरतमंद लोगों के भोजन की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई है। विभाग की कोशिश है कि कोई भी महिला, दिव्यांग, वृद्धजन एवं आम जरूरतमंद लोग भूखे न रहंे। वृद्धाश्रम एवं बालगृह में भी कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए उचित साफ-सफाई एवं जरूरी सावधानियों को ध्यान में रखा जा रहा है। बच्चों एवं बुजुर्गाें की स्वास्थ्य जांच सहित उनके उचित खान-पान की व्यवस्था की गई है। शासकीय एवं अशासकीय दिव्यांग कल्याण संस्थाओं में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई का लॉकडाउन के दौरान नुकसान न हो इसे ध्यान में रखते हुए दिव्यांग तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई को ऑनलाइन पढ़ाई करायी जा रही है। संस्थाओं को समय-समय पर सेनिटाईज भी किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अधिकारियों सहित मैदानी अमले द्वारा पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम किया जा रहा है। आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पूरी सावधानी बरतते हुए अपना योगदान दे रही हैं। श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को सूखा राशन पहुंचाने के साथ-साथ पालकों को मोबाईल के माध्यम से बच्चों के लिए कई मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक चीजें भी सिखा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल के अथक प्रयासों से आज पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। प्रत्येक विभाग की लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिसकी प्रशंसा प्रदेश सहित पूरे भारत देश में हो रही है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »