गरियाबंद वन मण्डल में पांच लाख की अवैध लकड़ी चिरान जब्त

गरियाबंद वन मण्डल में पांच लाख की अवैध लकड़ी चिरान जब्त

 

वन मंत्री श्री अकबर के निर्देशन में विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई

साढ़े आठ लाख कीमत के ट्रेक्टर तथा ट्राली को राजसात करने
सहित दोनों आरोपियों को भेजा जा रहा जेल

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा आज गरियाबंद वन मंडल के अंतर्गत लगभग 5 लाख रूपए की राशि के अवैध लकड़ी चिरान जब्त किया गया। साथ ही चिरान के अवैध परिवहन वाले ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04-1576 तथा ट्राली को राजसात करते हुए जिला गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम सम्बलपुर निवासी तथा आरोपी कृष्ण कुमार पाण्ेडय और  दीनदयाल पाण्डेय के खिलाफ वन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही सहित दोनों आरोपियों को 14 दिवस के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।
इस संबंध में गत दिवस 8 अप्रैल को लकड़ी चिरान के अवैध परिवहन की सूचना मिलते ही वन मंत्री श्री अकबर के निर्देशन में विभाग के अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही के लिए तत्काल रणनीति बनाई गई। साथ ही सर्च वारंट जारी कर उनके मकानों के भी तलाशी की कार्यवाही की गई। इस दौरान चिरान का अवैध परिवहन वाले नए ट्रेक्टर और ट्राली का शासन के पक्ष में राजसात की कार्यवाही की गई। जिसका मूल्य लगभग साढ़े आठ लाख रूपए आंका जा रहा है। साथ ही दोनों आरोपियों के मकान से लगभग पांच लाख रूपए की राशि के अवैध लकड़ी चिरान को भी जब्त कर लिया गया है।
वन मंत्री श्री अकबर द्वारा वन विभाग को वनों की सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहने के लिए निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में उन्होंने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर वनों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग के सचिव श्री जयसिंह म्हस्के, मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री एस.एस.डी. बड़गैया तथा वनमण्डलाधिकारी गरियाबंद श्री मयंक अग्रवाल उपस्थित थे।
वन मंत्री श्री अकबर के निर्देशानुसार तथा विभाग के उच्च अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में वनमण्डलाधिकारी गरियाबंद श्री अग्रवाल के गठित दल द्वारा गरियाबंद वनमण्डल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र परसुली के ग्राम कांटीदादर तथा मैनपुर के बीच उक्त ट्रेक्टर तथा ट्राली को 90 नग साजा और सेन्हा प्रजाति की बल्ली के अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। आज ग्राम सम्बलपुर निवासी श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय के मकान की उप वनमण्डलाधिकारी राजिम श्री अतुल श्रीवास्तव द्वारा नियमानुसार सर्च वारंट जारी कर तलाशी ली गई। श्री पाण्डेय द्वारा अपने घर के विभिन्न स्थानों में ईमारती वनोपज सागौन, साल तथा बीजा का 241 नग चिरान रखा गया था। लगभग 4 लाख रूपए की राशि के उक्त चिरान को विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है। इसी तरह ग्राम सम्बलपुर में ही श्री दीनदयाल पाण्डेय के मकान की तलाशी लेने पर वहां भी सागौन, साल तथा बीजा का 108 नग चिरान जब्त किया गया। इसकी राशि लगभग एक लाख 10 हजार रूपए है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »