स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव शामिल हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव शामिल हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में

जांच की क्षमता बढ़ाने आवश्यक मशीनों और नए लैब की

अनुमति प्रदान करने का किया अनुरोध

कोविड-19 से निपटने छत्तीसगढ़ की व्यवस्थाओं की दी जानकारी

 

 

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। डॉ. हर्ष वर्धन सभी प्रदेशों में कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम की व्यवस्था की जानकारी ले रहे थे। श्री सिंहदेव ने उन्हें इस संबंध में प्रदेश में की गई व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार से पर्याप्त संसाधन और सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।

स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डॉ. हर्ष वर्धन को बताया कि छत्तीसगढ़ द्वारा भारत सरकार से मांगी गई सामग्री की तुलना में बहुत कम समानों की आपूर्ति हुई है। उन्होंने प्रदेश की जरूरत के मुताबिक पीपीई, मास्क एवं अन्य संसाधन जल्द से जल्द मुहैया कराने का अनुरोध किया। उन्होंने एम्स रायपुर में कोरोना वायरस जांच की क्षमता बढ़ाने ऑटोमेटेड डीएनए-आरएनए एक्सट्रैक्शन सिस्टम (Automated DNA-RNA Extraction Machine) सहित अन्य आवश्यक मशीनें उपलब्ध कराने कहा। इससे वहां जांच की क्षमता दुगुनी हो जाएगी। उन्होंने रायपुर मेडिकल कॉलेज के साथ ही अंबिकापुर और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भी इसकी जांच की अनुमति प्रदान करने कहा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में कोरोना वायरस टेस्ट के लिए नए लैबों की अनुमति एम्स रायपुर द्वारा दी जाएगी। श्री सिंहदेव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश में कोविड-19 पीड़ित नौ मरीजों के पूरी तरह स्वस्थ होने की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां कोरोना वायरस से संक्रमित नौ लोग हैं जिनका एम्स में इलाज चल रहा है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »