जनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीणजन हो रहे लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप ग्रामीण अंचल की समस्याओं को उनके गांव में ही निराकृत करने के उद्देश्य से जनपद स्तर के ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जनपदों के ग्राम स्तर के शिविर में आवेदन प्राप्त किए जाते है। साथ ही शिविर में आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके आवेदन का निराकरण किया जाता है। इसी क्रम में आज विकासखण्ड घरघोड़ा के ग्राम-कया में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर से पूर्व 15 पंचायतोंं से ग्राम स्तर पर 462 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 461 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। वहीं आज आयोजित शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है।

कया में आयोजित शिविर में विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया ने लोगों की संबोधित करते हुए कहा कि जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से आज यहां जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद है। उन्होंने नागरिकों से अपनी समस्याओं मांग को लेकर आवेदन करने और उसका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि शिविर में विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाए गए है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने जनसामान्य को बाल विवाह के रोकथाम की शपथ दिलवाई।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ अंचलों के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि उन क्षेत्रों में जाकर उनकी समस्याओं को जानने के साथ ही उसे निराकृत किया जा सके। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन-प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या, जरूरत, मांग को यथा समय समाधान किया जाए ताकि जरूरतमंद व पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने जनसामान्य की समस्याओं को सुनने के साथ ही लोगों से अपील की कि सभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में जाकर स्वास्थ्य जांच कराएं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को हिमाग्लोबिन कम होने पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिए जा रहे पूरक आहार का लाभ लेने को कहा, ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे। मौके पर विभागीय अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिए।

इस अवसर पर  जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत घरघोड़ा सहोद्रा राठिया, अरूणधर दीवान, सरपंच कया सुरेखा राठिया, उस्मान बेग, शिव शर्मा, जनेश्वर मिश्रा, नरेश बेहरा, एसडीएम घरघोड़ा रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा, जनपद सीईओ  विरेन्द्र राय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

त्वरित ईलाज से बच्चे की बची जान, कलेक्टर ने डॉक्टर को दिया प्रशस्ति पत्र

कलेक्टर श्री गोयल ने सर्पदंश के पश्चात डॉ.भोय द्वारा त्वरित ईलाज से बच्चे की जान बचाने पर सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर से पूर्व संध्या शिविर स्थल पर खेल रहे बच्चों में से 10 वर्षीय कृष्णा सारथी पिता श्री रामचंद्र सारथी को करैत सांप ने डस लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ.तरुण भोय को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने अपनी बाइक में बिठा कर स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर बच्चे का इलाज किए। इस दौरान उन्होंने पूरी रात निगरानी में रखकर उसका देख भाल करते अगली सुबह बच्चे को डिस्चार्ज किया। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। शासन के मंशानुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है, जिसके फलस्वरूप बेहतर इलाज से ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है।

विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही

कया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मछली पालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को जाल एवं आईस बॉक्स का वितरण किया गया। इसी तरह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना)के तहत 3 हितग्राहियों को सीआईएफ राशि प्रदाय किया गया। कृषि विभाग द्वारा धरती आबा योजना के तहत 10 हितग्राहियों को सरसो बीज वितरण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 3 लोगों को प्रमाण-पत्र, दो लोगों को वृद्धा पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 16 हितग्राहियों को मिनरल मिक्सर, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 5 लोगों को अभिनंदन पत्रक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं दो का सिकल सेल कार्ड बनाया गया। खाद्य विभाग द्वारा 5 लोगों का राशन कार्ड बनाया गया। इसी तरह अन्य विभागों ने भी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया। शिविर में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। उन्होंने मंच के माध्यम से विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल से 160 लोग हुए लाभान्वित

कया में आयोजित शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.पैंकरा, चिकित्सा अधिकारी डॉ.नागेन्द्र नायक द्वारा जांच किया गया तथा दवा वितरण लैब जांच, एन.सी.डी.जाँच किया गया। जिसमें डायबिटिज-06, हाइपर टेंशन-10, सिकलिन जाँच के 2 मरीज पाये गये इस तरह शिविर में कुल 160 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में हिमोग्लोबिन वाले 8 ग्राम से नीचे वाले 07 मरीजों की पुष्टि हुई। इसी तरह चिरायु से 10 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सीएमएचओ डॉ.बी.के.चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, नोडल अधिकारी डॉ.एस.के.मंडल, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मंजूलता एवं सेक्टर के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

मासिक पत्रिका जनमन का किया गया वितरण

शिविर में शासन की जनकल्याण योजनाओं संबंधित पत्रिकाओं जनमन एवं सुशासन के नवीन आयाम तथा खुशियों का नोटिफिकेशन महतारी वंदन जैसे पुस्तकों का वितरण किया गया। राज्य शासन द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णय एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने हेतु मासिक पत्रिका जनमन का प्रकाशन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जाता है। जनमन के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जनसामान्य को मिलती हैं।

 

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »