कलेक्टर ने की मॉकड्रील की सराहना 

बस्तर न्यूज़:जगदलपुर कलेक्टर ने की मॉकड्रील की सराहना  : अनुभवों से सीखकर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही

14 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाएगा माॅकड्रील

कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली ने बस्तर जिले में नोवल कोराना वायरस से संक्रमित मरीज पाए जाने पर उनका समय पर समुचित ईलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य आज 12 अपै्रल को जिला प्रशासन द्वारा जगदलपुर शहर के वर्गिस काॅलोनी में किए गए माॅकड्रील की सराहना की है। उन्होंने आज किए गए माॅकड्रील को हर दृष्टि से बेहतर एवं उपयुक्त बताया। कलेक्टर ने कहा कि माॅकड्रील के दौरान सभी विभागों ने आपसी समन्वय से बेहतरीन कार्य किया है। डाॅ. तम्बोली ने कहा कि जिले में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए जाने की स्थिति में आज किए गए माॅकड्रील से प्राप्त अनुभवों से सीख लेकर मरीजों के बेहतर से बेहतर ईलाज करेंगे। कलेक्टर डाॅ. तम्बोली ने जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को मंगलवार 14 अपै्रल को जिले के सभी राजस्व अनुविभागों के ग्रामीण क्षेत्रों में माॅकड्रील कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस एवं अन्य सबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।  कलेक्टर डाॅ. तम्बोली आज 12 अपै्रल को कलेक्टोरेट जगदलपुर के आस्था कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में जिले में नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकार श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अरविन्द एक्का, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शासकीय मेडिकल काॅलेज एवं महारानी अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने माॅकड्रील से प्राप्त अनुभवों के आधार पर व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों से बारी-बारी से सुझाव भी लिए। कलेक्टर ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वालें लोगों तथा वाहनों की जांच की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी चेक पोस्ट में स्वास्थ्य विभाग की टीम की भी तैनातगी सुनिष्चित करने को कहा।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »