विधायक श्री चंदन कश्यप ने अन्नदान कर डोनेशन ऑन व्हील्स की शुरूआत की

बस्तर न्यूज़:नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप ने अन्नदान कर डोनेशन ऑन व्हील्स की शुरूआत की : राशन का सहयोग लेने घर तक पहुंचेगी गाड़ी

 

विधायक ने की अपील, अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करें लोग

नारायणपुर – विधायक श्री चंदन कश्यप ने आज कलेक्टोरेट परिसर में लॉकडाउन में दानदाताओं द्वारा जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाने शहर में डोनेशन ऑन व्हील्स सुविधा की शुरूआत अन्नदान कर की। श्री कश्यप ने महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित मास्क का वितरण भी माड़ रक्षा सेवा संस्थान के सदस्यों को किये। डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत प्रशासन की गाड़ी दानदाताओं के घरों तक जाकर सहयोग सामग्री तथा अर्थदान इकट्ठा करेगी। विधायक श्री कश्यप ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में राशन पैकेट का दान करें, जिससे इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंदों की बेहतर तरीके से मदद की जा सके।

कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा की पहल पर लॉकडाउन की अवधि में जिलेवासियों को कोई परेशानी न हो और इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध हो सके इसके लिए जिले में फूड बैंक स्थापित किया गया है। जहां से राशन का पैकेट तैयार कर वितरित किया जा रहा है। जिसके लिए दानदाताओं से बड़े पैमाने पर सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा 1996 जरूरतमंद परिवारों तक राशन एवं भोजन पहंुचाया जा चुका है।

इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा सूचना देने पर डोनेशन ऑन व्हील वाहन बताये गए जगह पर जाकर सामग्री प्राप्त करेगी। कॉल कर दान की जाने वाली राशन सामग्री पैकेट एवं लोकेशन नोट कराकर राशन का दान कर सकते है। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नामजद् ड्यूटी भी लगाायी गयी है। साथ ही कोविड-19 वालेंटियर्स, कोरोना फाइटर्स तथा स्वयंसेवी संस्था माड़ रक्षा सेवा संस्थान नारायणपुर के सहयोग से डोनेशन ऑन व्हील्स का कार्यान्वयन किया जायेगा। अर्थदान एवं अन्नदानदाताओं को मौके पर ही धन्यवाद सह पावती प्रमाण-पत्र उपलब्ध करायी जाएगी। इच्छुक दानदाता जिला प्रशासन द्वारा जारी नंबर श्री शंशांक तिवारी मोबाईल नंबर 94076-58070, श्री अजय सरकार 94063-37609, श्री विनय जैन 94792-65201, श्री एसपी सूर्यवंशी 94060-00760, श्री टेकेश्वर साहू 75871-96580 और श्री दीपक 7587731299 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »