घर बैठे जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे लोग, एक काल पर ‘डोनेशन ऑन व्हील्स‘ पहुंचेगी आपके द्वार

बस्तर न्यूज़:कोण्डागांव घर बैठे जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे लोग, एक काल पर ‘डोनेशन ऑन व्हील्स‘ पहुंचेगी आपके द्वार

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर ‘डोनेशन ऑन व्हील्स‘ को किया रवाना

प्रशासन द्वारा संचालित विशेष वाहन द्वारा संकलित किया जायेगा अन्नदान एवं अर्थदान

 

देशव्यापी कोरोना तालाबंदी के मध्य कई समाजसेवी संस्थाऐं, सामाजिक संगठन, आम जनता इस मुश्किल समय मे जिले के अपने जरूरतमंद भाई-बहनों के लिए आगे आये हैं। जिले में जिला राहत कोष में विभिन्न दानदाताओं के दान का सिलसिला अनवरत जारी है परंतु समाज का एक अन्य तबका ऐसा भी है जो इस आपदा काल में अपना योगदान जरूरतमंदों एवं शासन-प्रशासन को देना चाहते हैं लेकिन तालाबंदी के चलते अपने योगदान को सही लोगों तक पहुंचाने में असमर्थ रहा है। ऐसे में कलेक्टर नीलकण्ठ टीकाम ने सभी के सहयोग को सही स्थानों पर पहुंचाने के उद्देश्य से ‘डोनेशन ऑन व्हील्स‘ नामक नई पहल को विगत 11 अप्रैल को हरी झंडी दिखा कर  प्रारंभ  किया है। इसके माध्यम से घर बैठे एक कॉल  से जिला प्रशासन के द्वारा संचालित विशेष वाहन को अपने घर पर बुला कर कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार दान कर सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन ने दानदाताओं को दो विकल्प प्रदान किये हैं इसके तहत कोई भी व्यक्ति राहत कार्य के लिए बाटें जा रहे राशन के पैकेट (चांवल, दाल, आटा, नमक और साबुन) तैयार कर या जिला प्रशासन के द्वारा दिये जा रही निःशुल्क राशन के समतुल्य 350 रुपये प्रति पैकेट दान में दिए जा सकते हैं। इस संबंध में ‘डोनेशन आॅन व्हील्स‘ को बुलाने हेतु दानदाता सीईओ जिला पंचायत डी.एन.कश्यप (मो.-9575113999), एसडीएम कोण्डागांव पवन कुमार प्रेमी (मो.-8839392611), एसडीएम केशकाल डी.डी.मण्डावी (मो.-8827662723) तथा सीएमओ सूरज सिंह सिदार (मो.-8435232875) से संपर्क कर अपना नाम, पता और मोबाईल नंबर भेज कर सहयोग कर सकते है।
इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन ने आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए जिला आपदा राहत कोष भी प्रारम्भ किया है। आपदा राहत कोष   ‘कोविड-19 रिलीफ फण्ड‘ (बैक का नाम – एक्सीस बैंक कोण्डागांव, खाता का नाम – कोविड-19 रिलीफ फण्ड, खाता क्रमांक – 919010092911842, आईएफएससी कोड-  UTIB0003342) नाम से जारी किया है जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने अनुसार राशि इस महामारी से निपटने को सहायता हेतु दान करा सकेगा।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »