कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी-कर्मचारियों ने दिया, मुख्यमंत्री कोष में एक दिन का वेतन 

बस्तर न्यूज़:नारायणपुर  कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी-कर्मचारियों ने दिया, मुख्यमंत्री कोष में एक दिन का वेतन

 एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा हैं, देश का हर व्यक्ति इस समस्या से निपटने के लिए अपनी-अपनी तरफ से हरसंभव मदद करने को हाथ बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सहायता कोष में कृषि विज्ञान केंद्र के 6 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री कोष में दिया है। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र के मजदूरो को आवश्यकतानुसार खाद्यान्न-दाल एवं मजदूरी का अग्रिम भुगतान किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र समय समय पर केंद्र एवं राज्य शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले के कृषक बंधुओ को विभिन्न व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं मोबाईल मेसेज के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव हेतु कृषि-सलाह जारी किया जा रहा हैं और निश्चित ही इससे कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने में मदद मिल रहा हैं।
केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा लॉकडाउन के दौरान कृषि क्षेत्र में फसल कटाई एवं अन्य कृषि कार्य हेतु दिए गए ढील के बाद, कृषि विज्ञान केंद्र में कटाई, मिसाई और अन्य कार्य सामाजिक दूरी शासन द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए जारी हैं। कटाई के दौरान सामाजिक दुरी का पालन किया जा रहा हैं एवं सभी मजदूर मास्क, रुमाल या गमछा लगाकर कार्य कर रहे हैं।
रा

Translate »