कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ायें-श्री पटेल

बस्तर न्यूज़:नारायणपुर  कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ायें-श्री पटेल

कोरोना वायरस (कोविड-19) के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक आज कलेक्टोरेट में हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल ने कहा कि आज सवेरे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जनता के नाम संबोधन में देशहित को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया है। शासन द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने के उपरांत उस पर कार्यवाही की जायेगी। वर्तमान में पुराने दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जाये। कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पब्लिक हेल्थ एक्ट के तहत लागू इस आदेश के मुताबिक सार्वजनिक जगहों पर निकलते वक्त मास्क या फेस कवर पहनना जरूरी कर दिया गया है। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री डीकेएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत वैष्णव के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

श्री पटेल ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए सबसे अच्छा उपाय हैं सोशल डिस्टेंसिंग और साथ में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर रखा जाये। आयुष मंत्रालय द्वारा नागरिकों को सलाह दी गई है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सभी को पूरे दिन गर्म पानी पीना चाहिए तथा कम से कम 30 मिनिट योग व प्राणायाम अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी, दाल चीनी, काली मिर्च, सोंठ, मुनक्का से बनी हर्बल टी दिन में एक-दो बार अवश्य पीयें, इसमें स्वाद अनुसार निम्बू का ताजा रस व गुड भी मिलाया जा सकता है। साथ ही एक गलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी का चूर्ण डालकर पीने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। गले में खरास से बचने के लिए दिन में कम से कम एक बार पुदीने  के पत्ते व अजवाईन गर्म पानी में डालकर उसकी भाप लेना चाहिए। इसके अलावा खांसी होने की स्थिति में लोंग के चूर्ण में गुड या शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार लेने से भी गले को राहत मिलती है। फिर भी अगर लक्षण बने रहते है तो डॉक्टर से परामर्श लें।

राहुल/400

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »