गोधन न्याय योजना में महिलाओं की सामूहिक भागीदारी महत्वपूर्ण – सीइओ जिला पंचायत

गोधन न्याय योजना में महिलाओं की सामूहिक भागीदारी महत्वपूर्ण – सीइओ जिला पंचायत

जिला पंचायत सीइओ ने किया निरीक्षण, लापरवाह दो सचिव, एक कृषि अधिकारी को नोटिस

 

कलेक्टर कोरिया श्री एस एन राठौर के मार्गदर्षन में गौठानों में वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिले में प्रथम व द्वितीय चरण में बन चुके सभी 135 गौठानों में गोबर खरीदी के साथ ही वर्मी टांको में कंपोस्ट बनाने का कार्य प्रगतिरत है। इस कार्य में गौठानांे में संलग्न स्व सहायता समूह की महिलाएं निरंतर कार्य कर रही हैं। कलेक्टर कोरिया श्री राठौर द्वारा गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सतत निरीक्षण के निर्देष पर जिला पंचायत सीइओ ने गत दिवस बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आधा दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य के प्रति लापरवाह पाए जाने वाले दो ग्राम पंचायतों के सचिव और एक ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देष दिए। अपने आकस्मिक निरीक्षण भ्रमण के दौरान के जिला पंचायत सीइओ ने ग्राम पंचायत जूनापारा के गौठान का निरीक्षण किया। जूनापारा गौठान में महिलाओं के स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा के दौरान यहां उन्होेने खरीदे गए गोबर और उससे बनाए जा रहे वर्मी कंपोस्ट की प्रगति की जानकारी ली। यहां उन्होने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। समूह के माध्यम से जो महिलाएं योजना से जुड़ी हुई हैं उन्हे वर्मी कंपोस्ट का उठाव षुरू होते ही अच्छा आर्थिक लाभ मिलने लगेगा। वर्मी कपंोस्ट जल्द बनाकर बेचने से समूह को अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और आप सब आर्थिक संबल पा सकेंगे।
अब तक खरीदे जा चुके गोबर को जल्द से जल्द वर्मी खाद बनाने के लिए उन्होने यहां उपस्थित तकनीकी अमले को वैकल्पिक वर्मी बेड बनाए जाने के बारे में विस्तार से बताया। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देषित करते हुए उन्होने कहा कि गोबर को वर्मी बेड में डालने से पहले डीकंपोज जरूर कर लें। साथ ही जमीन में बनाए जा रहे बेड में चीटिंयों आदि से सुरक्षा के साथ छाया की व्यवस्था जरूर कर लें। निरीक्षण भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत उमझर में बन रहे एसएचजी षेड कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होने इसे जल्द पूरा करने के निर्देष दिए। उन्होने कहा कि वर्मी बेड के साथ ही कंपोस्ट बनाने के लिए केंचुए की मात्रा का आंकलन करें ताकि जल्द ही खाद बनाने का काम प्रारंभ हो सके।
जिला पंचायत सीइओ ग्राम पंचायत नगर में बन रहे सार्वजनिक षौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देष दिए। उन्होने कहा कि हाइवे के किनारे बन रहे षौचालय के निर्माण के साथ ही सड़क के किनारे इसके सूचना बोर्ड और अच्छे रंग-रोगन करें ताकि राजमार्ग से गुजरने वालों को इसकी जानकारी हो सके और वह इसका उपयोग कर सकें। विदित हो कि जिले मे ंमुख्य मार्गों के किनारे पांच जगहों पर सार्वजनिक षौचालय बनाए जा रहे हैं।  इसके बाद उन्होने ग्राम पंचायत कार्यालय में दस्तावेजों का परीक्षण किया। ग्राम पंचायत सचिव से ग्राम सभा के कोरम, परिसंपत्ति रजिस्टर सहित विभिन्न पंजियों के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होने सभी दस्तावेजों को अद्यतन रखने के निर्देष दिए। यहां उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच से भी चर्चा कर ग्राम स्तर की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ग्राम पंचायत सलबा पहुंचकर जिला पंचायत सीइओ ने धान खरीदी के लिए बनाए जा रहे चबूतरे का अवलोकन किया। खाली पड़े भवन को उन्होने आवष्यक सुधार कार्य कराकर उसे बिहान के क्लस्टर कार्यालय हेतु देने के निर्देष दिए। ग्राम गौठान करहियाखांड में कार्य के प्रति लापरवाह पाते हुए ग्राम पंचायत सचिव श्री साहिद खान और ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी श्री मनीष माइकल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए।
ग्राम पंचायत कटकोना के निरीक्षण के बाद यहां भी संरचनाओं के निर्माण में लापरवाही करने व निर्देषांे का सही पालन न करने पर उन्होने ग्राम पंचायत सचिव श्री रामसकल कुषवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। ग्राम पंचायत छिंदिया में चारागाह विकास योजना के तहत पूर्व में बने षेड को सुधार कर उसे भी उपयोग में लेने के निर्देष दिए। जिला पंचायत सीइओ के निरीक्षण भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत सीइओ श्री संजय राय, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, तकनीकी समन्वयक और कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री प्रतीक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »