सौर सुजला योजना का लाभ लेकर किसान एक बेहतर जीवन की और अग्रसर हो रहा है

सौर सुजला योजना का लाभ लेकर किसान एक बेहतर जीवन की और अग्रसर हो रहा है : अब तक जिले में कुल 6527 सोलर पम्प लगाये जा चुके है

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हितग्राहियों को किया जा रहा है लाभांवित
‘‘सौर सुजला योजना‘‘

 

सौर सुजला योजना अंतर्गत जशुपर जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्रों में लोगों को सिंचाई के साधन और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सौलर पम्प स्थापित किये जा हरें हैं। आश्रम, छात्रावासों में भी सोलर पम्प से पेयजल की आपूर्ति की जा रही हैं। जशपुर जिला वानांचल क्षेत्र होने के कारण यहॉ सौलर पम्प सार्थक हो रहा है और बड़ी संख्या में किसान ग्रामीणजन सौलर पम्प अपने खेतों में लगा कर उसका उपयोग कर रहें हैं, और अच्छी खेती बाड़ी करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन रहें है।।
क्रेड़ा विभाग के सहायक अभिंयता श्री संदीप बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक कुल 6527 नग सोलर पंप की स्थापना की जा चुकी है तथा वर्ष 2020-21 में जिले को आवंटित लक्ष्य 2000 के विरूद्ध 1844 नग सोलर पंप हितग्राहीयों के लिए एवं 156 नग गौठान, चारागाह हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है। यह योजना उन सभी कृषकों के लिए है, कि जो जलस्त्रोत होने पर भी खेतों में सिंचाई के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नही कर पाते हैं, उनके लिए यह योजना कारगार सिद्ध हो रहा है। इस योजना से गरीब किसान पानी की उपलब्धता आसानी से प्राप्त कर अपनी फसलों को सिंचाई कर अधिक पैदावार होने से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार कर एक बेहतर जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। वर्ष 2020-21 हेतु हितग्राही अंष 03 एच.पी. अ.जा.,जन.जाति हेतु 10 हजार पि.वर्ग हेतु 15 हजार एवं सामान्य वर्ग हेतु 20 हजार रू देय है। 05 एच.पी. अ.जा.,जन.जाति हेतु 15 हजार पि.वर्ग हेतु 21 हजार एवं सामान्य वर्ग हेतु 25 हजार रू देय है। इसके अतिरिक्त हितग्राहियों से किसी प्रकार की अतिरिक्त राषि देय नही होगा। उक्त योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है। सौर सुजला योजना के लिए आवेदन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »