स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अब होगा शासकीय

 स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अब होगा शासकीय

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर की घोषणा: कैबिनेट में जल्द ही होगी कार्रवाई

मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणा

रायपुर, 02 फरवरी 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज को शासकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट में जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा तथा अन्य प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के कचांदुर में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त आशय की घोषणा की। उन्होंने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकार की प्रतिमाा का अनावरण भी किया। उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के संचालन में दिक्कत होने के चलते प्रबंधन ने सरकार से प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन की बेहतरी को देखते हुए सरकार से इस कॉलेज का अधिग्रहण आग्रह किया था।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि दुर्ग जिले में मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने के लिए स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का सपना था कि यहां मेडिकल कॉलेज खुले, इस पर डॉ एपी चन्द्राकर से उनकी लंबी चर्चा हुई थी और इसके पश्चात क्षेत्र का पहला मेडिकल कॉलेज खुला था। अभी इस मेडिकल कॉलेज के संचालन में कुछ दिक्कतें आ रही थी और प्रबंधन ने अपनी दिक्कतें शासन से साझा की थी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का देखा गया यह सपना फले फुले इसे आगे बढाए रखना है। मुख्यमंत्री इस मौके पर स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर से जुड़ी हुई स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उन्होंने लगातार विदेश यात्राएं की लेकिन अपना छत्तीसगढ़िया स्वभाव नहीं छोड़ा। जब भी विदेश जाते, अपने साथ दातुन लेकर जाते अपने साथ ठेठरी खुरमी लेकर जाते। वे विशाल व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी रूचि का दायरा काफी व्यापक था। उन्हें फोटोग्राफी का बहुत शौक था और देश-विदेश में रिपोर्टिंग के साथ ही उनकी फोटोग्राफी भी काफी मशहूर थी।
इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी का योगदान बहुत अहम है उन्होंने राजनीति के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया। इस मौके पर अपने संबोधन में जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर के दिखाए रास्ते पर छत्तीसगढ़ शासन कार्य कर रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य को लेकर जो सपना देखा था। उसे पूरा करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है इस मौके पर अपने संबोधन में पीएचई मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि उनकी दादी स्वर्गीय श्रीमती मिनीमाता एवं स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर एक साथ सांसद रहे और दोनों का छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत अहम योगदान रहा।
इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव, बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ खनिज विकास के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »