स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ 

​​​​​​​केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ

 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने प्रशंसा की है। केंद्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव श्री मनीष गर्ग राजधानी रायपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का अवलोकन कर राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इन स्कूलों की तारीफ की। इस अवसर पर संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील जैन सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव श्री गर्ग ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के अवलोकन के दौरान स्कूल में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के स्मार्ट क्लास, लायब्रेरी और लैब का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अध्ययनरत बच्चों से पढ़ाई और शिक्षकों से भी इन स्कूलों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। श्री गर्ग ने बच्चों के टेस्ट के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए एनआईसीएलएआर एप्प की भी सराहना की। उन्होंने कोविड संकटकाल के दौरान बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे नवाचारी कार्यों की भी प्रशंसा की।
केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव शंकर नगर स्थित बी.एड कॉलेज में चल रहे शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी पहुंचे। उन्होंने शाला सुरक्षा और व्यक्तिगत् सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षणार्थियों से बात की। श्री गर्ग ने इस प्रशिक्षण को विद्यालयों की सुरक्षाके साथ-साथ छात्रों और शिक्षकों को व्यक्तिगत् सुरक्षा के लिए भी जागरूक करने में महत्तवपूर्ण बताया। श्री गर्ग ने हेंड वाशिंग के तरीकों के साथ-साथ कोरोना से बचने के लिए अपनायी जाने वाली सावधानियों को बताने के लिए भी उपस्थित शिक्षकों को कहा। उन्होंने कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए जारी निर्देशों तथा उपायों को स्कूलों के दीवारों पर चित्रों तथा पोस्टरों के माध्यम से डिस्पले करने की भी सलाह दी।
उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा दिया जा रहा है। 150 विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 फरवरी से 18 फरवरी तक चल रहा है। इस प्रशिक्षण में दो दिन व्यक्तिगत् सुरक्षा और तीन दिन शाला सुरक्षा पर चर्चा होगी। प्रशिक्षण में विभिन्न विकासखंडों से सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक और माध्यमिक शालाबओं के शिक्षक भाग ले रहे हैं।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »