वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

 तीन फर्निचर मार्ट हुए सील

10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन लट्ठा तथा चिरान जप्त

10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन लट्ठा तथा चिरान जप्त10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन लट्ठा तथा चिरान जप्त

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भोपालपटनम में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन लट्ठा तथा चिरान की जप्ती की गई है। साथ ही वहां बीजापुर इन्द्रावती टायगर रिजर्व के मद्देड बफर परिक्षेत्र अंतर्गत संचालित 3 फर्निचर मार्ट को सील किए जाने की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा विभाग द्वारा वहां छापामार कार्रवाई के दौरान 10 नग मशीन भी जप्त किए गए हैं। अपराधियों के खिलाफ वन अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई जारी है।

10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन लट्ठा तथा चिरान जप्त
मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत  मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उक्त कार्रवाई वनमंडलाधिकारी बीजापुर तथा उप निदेशक इन्द्रावती टायगर रिजर्व अशोक पटेल के नेतृत्व में गठित विभागीय टीम द्वारा की गई। जप्त वनोपजों में सदानन्दम बैरोजी फर्निचर मार्ट, भोपालपटनम में 16 नग सागौन के लट्ठा तथा 9 घनमीटर सागौन की चिरान शामिल हैं। इसका अनुमानित मूल्य लगभग साढ़े चार लाख रूपए है। इसी तरह महेश निष्ठुरी फर्निचर मार्ट, भोपालपटनम में 11 घनमीटर सागौन के चिरान तथा योगेन्द्र कावरे फर्निचर मार्ट, रालापल्ली में 42 नग सागौन के लट्ठा जप्त किए गए हैं। उक्त तीनों फर्निचर मार्ट को सील किए जाने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में सहायक संचालक बफर  अजय शंकर अग्रवाल, अधीक्षक भोपालपटनम  प्रकाश नेताम, अधीक्षक पामेड़ अभ्यारण्य  गुमाड़ी चलमैया तथा विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »