मंत्री डॉ. टेकाम ने घोषित किया संस्कृत विद्यामण्डलम् की परीक्षा का परिणाम

परीक्षा में 96.45 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

प्रावीण्य सूची में जांजगीर-चांपा जिले ने मारी बाजी

कक्षा 12वीं में कु. अन्नपूर्णा और कक्षा 10वीं में कृष्णकांत राठौर प्रथम  

 

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा आयोजित वर्ष 2021-2022 की पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल 9वीं, 10वीं एवं हायर सेकेण्डरी 11वीं, 12वी)ं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम में 96.45 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। मंत्री डॉ. टेकाम ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा आयोजित सत्र 2021-22 के मुख्य परीक्षाएं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ऑफलाईन मोड़ में आयोजित की गई थी। कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (कक्षा 9वीं) में कुल 723 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 405 बालक और 318 बालिकाएं शामिल हैं। कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 10वीं) में कुल 669 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 393 बालक और 276 बालिकाओं ने परीक्षा दी। कक्षा 10वीं में 186 बालक और 209 बालिकाएं प्रथम श्रेणी, 202 बालक और 63 बालिकाएं द्वितीय श्रेणी और 8 बालक और एक बालिका तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
इसी प्रकार कक्षा उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष (11वीं) में कुल 788 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 461 बालक और 327 बालिकाएं शामिल हैं। कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) में कुल 701 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 434 बालक और 267 बालिकाएं शामिल हैं। कक्षा 12वीं में 339 बालक और 231 बालिकाएं प्रथम श्रेणी, 110 बालक और 40 बालिकाएं द्वितीय श्रेणी तथा तृतीय श्रेणी में एक बालक उत्तीर्ण हुआ है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, सहायक संचालक श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी महासमुन्द के आचार्य श्री कोमल, राजीव लोचन संस्कृत विद्यालय राजिम के आचार्य श्री संतोष शर्मा, दूधाधारी मठ रायपुर के आचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार तिवारी सहित संस्कृत विद्यालमण्डलम् के अधिकारी-कर्मचारी और आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी महासमुन्द के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

अस्थाई प्रावीण्य सूची (कक्षा 12वीं)

उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 12वीं) में मां गायत्री संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा की कुमारी अन्नपूर्णा ने 87.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय आदर्श प्राच्य संस्कृत विद्यालय सर्वा, जिला बलौदाबाजार के तुषार साहू ने 87.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, मां गायत्री संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा के सूरज सिंह कौशिक ने 85.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, अवंती संस्कृत विद्यालय बाजार अतरिया विकासखण्ड खैरागढ़ जिला राजनांदगांव की कुमारी पूजा वर्मा ने 84.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ, अष्टमूर्ति वैदिक संस्कृत विद्यालय खरौद नगर जिला जांजगीर-चांपा की कुमारी आकांक्षा यादव ने 84.21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम, राष्ट्रीय आदर्श प्राच्य संस्कृत विद्यालय सर्वा, जिला बलौदाबाजार की कुमारी मिलू साहू ने 82.93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर षष्टम, श्री रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरबार जिला जशपुर के दिलीप कुमार ने 82.79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सप्तम, राष्ट्रीय आदर्श प्राच्य संस्कृत विद्यालय सर्वा, जिला बलौदाबाजार के विनय कुमार ने 82.64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अष्टम, राष्ट्रीय आदर्श प्राच्य संस्कृत विद्यालय सर्वा, जिला बलौदाबाजार की कुमारी ज्योति काटले ने 82.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नवम और आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी जिला महासमुन्द के राजू कालसाए ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दशम स्थान प्राप्त किया है।

अस्थाई प्रावीण्य सूची (कक्षा 10वीं)

पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 10वीं) की अस्थाई प्रावीण्य सूची में सरस्वती संस्कृत उच्चर माध्यमिक विद्यालय सपिया विकासखण्ड मालखरौदा जिला जांजगीर-चांपा के  कृष्णकांत राठौर ने 85.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्ञान गंगा संस्कृत विद्यालय के कांसा विकासखण्ड डभरा जिला जांजगीर-चांपा के करन कुमार साहू ने 80.93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, गुरूकुल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरीकलोटी जिला जशपुर के अभिषेक यादव ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी जिला महासमुन्द के कमलेश और ज्ञान गंगा संस्कृत विद्यालय के कांसा विकासखण्ड डभरा जिला जांजगीर-चांपा के पुष्पेन्द्र कुमार चंद्रा ने 79.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद गुरूकुल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यापीठ कोठीटोला जिला राजनांदगांव की कुमारी अमिषा ने 79.21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम, ज्ञान गंगा संस्कृत विद्यालय के कांसा विकासखण्ड डभरा जिला जांजगीर-चांपा के शैलेन्द्र बरेठ ने 78.79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर षष्ठम और इसी विद्यालय के देवनारायण ने 78.64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सप्तम स्थान प्राप्त किया है। विद्या संस्कृत विद्यालय गोवाबंद पहरिया जिला जांजगीर-चांपा की कुमारी फुलेश्वरी बनर्जी ने 77.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अष्टम, स्वामी विवेकानंद गुरूकुल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यापीठ कोठीटोला जिला राजनांदगांव के कमल कुमार ने 76.79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नवम और पंचवटी संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोधना जिला जांजगीर-चांपा की कुमारी डिगेश्वरी धीवर ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दशम स्थान प्राप्त किया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »