युवाओं को जागरूक करने साइकल रैली

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू, युवाओं को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने आयोजित की सायकल रैली

युवाओं, दिव्यांगों, स्कूली बच्चों, तृतीय लिंग के व्यक्तियों, जिला प्रशासन व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने रैली में उत्साह से लिया भाग
प्रसिद्ध समाज सेवी शमशाद बेगम और पीडब्ल्यूडी (PwD) स्टेट आइकॉन चित्रसेन साहू ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, सीईओ रीना बाबा साहेब कंगाले और पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान भी सायकल रैली में हुए शामिल

युवाओं को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने आयोजित की सायकल रैलीयुवाओं को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने आयोजित की सायकल रैली

 

मतदाता सूची में युवा मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आज सायकल रैली का आयोजन किया गया। ‘पेडल फॉर पार्टिसिपेटिव इलेक्शन्स (Pedal for Participative Elections)’ की थीम पर आज सवेरे आयोजित रैली में रायपुर के युवाओं, दिव्यांगों, स्कूली बच्चों, तृतीय लिंग के व्यक्तियों, जिला प्रशासन व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। तेलीबांधा तालाब से शुरू हुई सायकल रैली घड़ी चौक और घड़ी चौक से वापस तेलीबांधा तालाब पहुंची। प्रसिद्ध समाज सेवी पद्मश्री से सम्मानित  शमशाद बेगम और प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी (PwD) स्टेट आइकॉन  चित्रसेन साहू ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। युवाओं को प्रेरित करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर  राजेश चौहान ने भी रैली में सायकल चलाई।

युवाओं को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने आयोजित की सायकल रैली
1 जनवरी 2023 की स्थिति में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू हो गया है। 1 जनवरी 2023, 1 अप्रैल 2023, 1 जुलाई 2023 और 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा अपना नाम जुड़वाने 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उनके 18 वर्ष पूर्ण होते ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (EPIC) जारी किए जाएंगे।

युवाओं को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने आयोजित की सायकल रैली
राष्ट्रीय स्तर पर भी मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में आज सायकल रैली सहित विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर इसका शुभारंभ किया गया। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी पुणे में आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी कर रहे हैं।

युवाओं को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने आयोजित की सायकल रैली
उल्लेखनीय है कि पुणे आम चुनावों में देश में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले प्रमुख शहरों में शुमार है। शहरी और युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान के लिए प्रेरित करने तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ के लिए पुणे को चुना गया है

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »