रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक सम्पन्न

उत्साह एवं उमंग के साथ खिलाड़ियों से संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बेहतर प्रदर्शन करने पर बल

विजयी प्रतिभागियों एवं दलों को पुरस्कृत कर किया उत्साहवर्धन

जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित 3 दिवसीय  जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक बुधवार को स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा दलों को आगामी 7 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के दौरान बेहतर एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां से विजय हासिल कर राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में अपने गांव, ब्लॉक और जिले का नाम रौशन करें। यह ऐसा पहला मौका है जब दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ी पारम्परिक खेल विधाओं में श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर इतिहास बना रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की अनूठी पहल के फलस्वरूप पारम्परिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन इस दिशा में सराहनीय प्रयास है। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक समापन कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल ने सभी खिलाड़ियों को उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के सभी वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। इसमें हरेक खिलाड़ी और प्रत्येक टीमों ने उम्दा प्रतिभा दिखाया। प्रतियोगिता में हार-जीत निश्चय है लेकिन यहां से जो सीखने-समझने अवसर मिलता है। उससे आने वाले दिनों में और बेहतर प्रतिभा प्रदर्शन करने में मदद मिलने के साथ  भविष्य में सफलता मिलती है।
इस मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि जिले में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के दौरान ग्राम पंचायत स्तर से जिला स्तर तक एक लाख एक हजार 994 खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।  उन्होने जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में विजयी प्रतिभागियों एवं दलों को संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में परचम लहराकर अपने गांव, ब्लाक एवं जिला का नाम रोशन करने कहा। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष कोण्डागांव  शिवलाल मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष केशकाल  महेन्द्र नेताम सहित अन्य अतिथियों ने भी जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक समापन कार्यक्रम को संबोधित कर विजयी प्रतिभागियों एवं दलों को शुभकामनाएं दी। आरंभ में स्वागत उद्बोधन देते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने प्रतिवेदन में बताया कि राज्य शासन की मंशानुसार जिले में 6 अक्टूबर से ग्राम पंचायत, जोन स्तर सहित नगरीय निकाय और ब्लाक स्तर तथा जिला स्तरीय छत्तीसढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी 14 खेल विधाओं में 47472 महिला तथा 54522 पुरूष वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों सहित सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान सभी विजयी प्रतिभागियों एवं दलों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आरंभ में सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं हायर सेकण्डरी स्कूल महात्मा गांधी वार्ड के छात्राओं ने मधुर स्वागंत गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल कोण्डागांव की छात्राओं ने बिहु लोक नृत्य, कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कोण्डागांव की छात्राओं ने सरगुजिहा लोक नृत्य तथा कस्तूरबा गांधी कन्या आवासी विद्यालय की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों को हर्षित कर दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं अतिथियों तथा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आयोजन में सहभागिता निभाने वाले अधिकारियों, खेल प्रशिक्षक, अनुदेशक, शिक्षक शिक्षिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों और राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल केडेट कोर के कैडेटों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा छत्तीसढ़िया ओलम्पिक के खेल ध्वज का अवतरण कर नोडल अधिकारी को सौंपा गया और छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के समापन की घोषणा की गयी। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा स्कूली छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ खेल अधिकारी  सुधा कुमार ने आभार प्रदर्शन किया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »