समाज में परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

तरपोंगी और बरबंदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, तिवरैया में भवन के लिए 30 लाख रुपए और जीरो प्वाइंट विधानसभा में स्वामी आत्मानंद की मूर्ति स्थापना की घोषणा

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तरपोंगी में आयोजित धरसींवा राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के 6वें राज अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
श्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरखों के सपनों को यदि साकार नहीं  किया, तो वर्तमान पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। सरकार पुरखों के सपनों को साकार करने प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी समाज में परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। हमारी सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में काफी काम कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। सरकार अन्नदताओं को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रुपए दिया जा रहा है। इसी तरह गौठान योजना के माध्यम से ग्रामीणों को लाभ दिलाया जा रहा है। पशुपालकों को भी लाभ दिलाने के लिए गोबर की खरीदी की जा रही। गौठनों में वर्मी कंपोस्ट बनाया जा रहा है। किसान इसका अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही फसल की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने में राज्य के गांव-गांव में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तरपोंगी और बरबंदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, तिवरैया में भवन के लिए 30 लाख रुपए और जीरो प्वाइंट विधानसभा में स्वामी आत्मानंद की मूर्ति स्थापना की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श डोमेश्वरी वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद  छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष  शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरिश देवांगन, पूर्व विधायक  जनकराम वर्मा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल सहित समाज के अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष  चोवा राम वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे मुख्यमंत्री कुर्मी समाज के वंशज हैं और इस प्रदेश के मुखिया हमारे समाज के पुत्र हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के पूरे कुर्मी समाज एवं पिछड़ा वर्ग की ओर से आभार व्यक्त किया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »