नगपुरा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के लिये नया कॉलेज 

रसमड़ा में नया आई.टी.आई. शुरू किए जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

अंजोरा (ख) में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और पुरई में होगी खेल अकादमी (तैराकी एवं खो-खो सहित) की स्थापना

पुरेना एवं कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत दुर्ग जिले के ग्राम पुरई पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पुरई में भेंट-मुलाकात के दौरान 78 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने हितग्राही मूलक योजना के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद श्री लोकेश साहू की मूर्ति स्थापना के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि शासकीय योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज को उचित कीमत में खरीदी के साथ बोनस दे रही है। उन्होंनेे छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर और राजगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री को भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम रिसामा की श्रीमती उर्वशी चंद्राकार ने बताया कि उनके पास आधा एकड़ खेत है और उनका ऋण माफी योजना के तहत 20 हजार रुपए का कृषि ऋण माफ हुआ है। श्री रमेश कुमार गजपाल ने बताया कि उन्होंने अब तक सवा लाख रूपए का धान बेचा और इससे हार्वेस्टर खरीदा। किसान  तोषण कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने 120 क्विंटल धान बेचा है और उनका 26 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान बेचने पर उन्हें 5 हजार रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा।  थानेश्वर साहू ने मुख्यमंत्री को अपनी स्वरचित कविता सुनाई। शहीद  लोकेश साहू के नाम पर प्रतिमा लगाए जाने पर श्री थानेश्वर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ग्राम रसमड़ा के  देवेंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण वहां कृषि भूमि नहीं है और औद्योगिक समूह उन्हें नौकरी नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारी से जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक जिले में 1037 लोगों को रोजगार मिल चुका है। मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान राशन कार्ड के बारे में जानकारी लेने पर हितग्राही नॉमिन साहू ने बताया कि उनके घर मे 5 सदस्य हैं और उन्हें चावल, शक्कर, नमक सब राशन मिल रहा है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र अद्वितीय निरंकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुझे इस योजना से लाभ हुआ, महंगी स्कूल के फीस से राहत मिली, पहले स्कूल में 80 हजार रुपये फीस देना पड़ता था। अद्वितीय ने मुख्यमंत्री से सीबीएसई बोर्ड करने की मांग की।

मुख्यमंत्री द्वारा हाटबाजार क्लिनिक योजना के बारे में जानकारी लेने पर ग्राम उतई की  राशि बंजारे ने बताया कि मुझे इस योजना से स्वास्थ्य लाभ मिला है। मुझे इंस्पायर अवार्ड में जो राशि मिली, उससे मैंने अपने भाई के लिए मोबाइल खरीदा है।  सुश्री शशि ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके भाई का नीट की परीक्षा से अम्बिकापुर में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें भाई की पढ़ाई के लिए सहायता राशि की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने शशि की तारीफ करते हुए ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बेटी हंसिका को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के बारे में पूछे जाने पर श्रीमती सरस्वती ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्य शारीरिक रूप से दिव्यांग था। सुपोषण योजना के तहत आंगनबाड़ी में नियमित रूप से गर्म दूध, केला और पोषक खाद्य सामग्री मिलने से अब जच्चा-बच्चा दोनों  स्वस्थ हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं 

ग्राम नगपुरा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के लिये नया कॉलेज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 30 बेड से 50 बेड में अपग्रेड किया जायेगा। ग्राम रसमड़ा में नया आई.टी.आई. शुरू किया जायेगा। ग्राम अंजोरा (ख) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। ग्राम पुरई में खेल अकादमी (तैराकी एवं खोखो सहित) प्रारंभ की जायेगी। शासकीय महाविद्यालय उतई में 08 अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जायेगा।

मरोदा, कुथरेल, बिरेझर और हनोदा के शासकीय हाई स्कूल का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन कराया जायेगा। नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम- खोपली एवं ग्राम- मुंडेरा में खोले जायेंगे। हाईस्कूल भवन ग्राम रूदा में निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दी जायेगी। ग्राम-पुरेना एवं ग्राम कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा। ग्राम पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जायेगा।

ग्राम मतवारी और उमरपोटी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन बनाया जायेगा। सर्व समाज के लिये मांगलिक प्रांगण बनाया जायेगा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई के लिए नई स्कूल बिल्डिंग बनाई जायेगी। आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक एक से पौहा तालाब तक एक किमी सड़क चौड़ीकरण कराया जायेगा। आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक एक से पाउवारा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण कराया जायेगा अथवा बाइपास सड़क का निर्माण कराया जायेगा। पुराने पंचायत भवन परिसर में व्यावसायिक परिसर का निर्माण कराया जायेगा। ग्राम पुरैना, रसमड़ा, मचांदूर, कोलिहापुरी और कातरो में नया पशु औषधालय खोला जायेगा

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »