मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 27 युवाओं को मिले 54 लाख रूपयों के ऋण

कलेक्टर ने युवाओं से चर्चा कर उन्हें ऋण का चेक प्रदान कर दी शुभकानाएं

गुरुवार को आयोजित टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत 27 युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ऋण का वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने युवाओं से स्थापित किये जा रहे उद्यमों के संबंध में जानकारी ली। जिसमें भंडार सिवनी के रामकुमार ने बताया कि वे इससे किराना का व्यवसाय प्रारंभ करेंगे वहीं अंकुश शुक्ला ने बताया कि वे अग्नि सुरक्षा से संबंधित कार्य पूर्व में भी करते रहे है। ऋण प्राप्त होने से अब वे स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। कुम्हार पारा के शंभु नेताम ने बताया कि वे सेंट्रींग प्लेट का व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। जिससे उन्हें निरंतर आय प्राप्त होगी। कलेक्टर ने सभी को शुभाकामनाएं दी।
इसके दौरान किराना दुकान हेतु केवटी के बाइस राम नेताम, चौड़ंग के रूपसिंह कोर्राम, सलना के उदय कुमार, सातगांव के वरूण पाण्डे, बंगोली के रामूराम नेताम, सिंगरपुरी की श्यामा प्रधान, केरावाही के अनित कुमार, डीएनके की सपना मजुमदार, ओटेंडा की शंति मरकाम, नहर पारा की पायल, भण्डारशिवनी के राम कुमार मरकाम तथा कपड़ा दुकान हेतु दहिकोंगा के राजेन्द्र साहू, हाड़ीगांव के लक्ष्मण मरकाम, डीएनके की अमृता कोर्राम, बागबेड़ा के पुनाऊ राम मरकाम, पल्ली के मूलचंद मरकाम, बीज भण्डार के लिए जुगानी कैम्प की पूर्णलक्ष्मी विश्वास, ग्रहक सेवा केन्द्र के लिए फरसगांव के दिलीप कुमार, फैंसी स्टोर्स के लिए केवटी की गीता नाग एवं जुगानी कलार के अरूण कुमार, सिलाई सेवा के लिए चौड़ंग की प्रेमबती नेताम, फोटो कॉपी दुकान हेतु हसलनार की गीता मण्डावी, डेली निड्स के लिए माकड़ी की ज्योति साहू, चप्पल दुकान के लिए गारका के पेमेन्द्र कुमार, स्पोटर्स सामग्री दुकान के लिए लुभा के तीजू राम को 02-02 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत विनिर्माण एवं सेवा के अतिरिक्त व्यवसाय एवं क्रियाकलाप करने के लिये पहले आओ पहले पाओ तथा बैंक के समव्यवहार पर आवेदन अनुशंसित कर योजनांतर्गत सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख, विनिर्माण उद्योग हेतु अधिकतम 25 लाख तथा व्यवसाय क्षेत्र हेतु अधिकतम 02 लाख परियोजनांतर्गत वित्तीय संस्थानों तथा बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया  जायेगा। जिसमें मार्जिन मनी पर उन्हें अनुदान प्राप्त होगा। जिसमें स्वीकृत परियोजना लागत में समान्य वर्ग को 10 प्रतिशत अधिकतम 01 लाख तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, महिला, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावितों को 15 प्रतिशत अधिकतम 1.5 लाख, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को 25 प्रतिशत अधिकतम 1.5 लाख तक मार्जिन मनी पर अनुदान प्राप्त होगा। इस योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति जानकारी के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सुमति काम्प्लेक्स डीएनके कॉलोनी कोण्डागांव से प्रत्यक्ष संपर्क कर सकते हैं।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »