मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ

नीट और जेईई की तैयारी करने वाले जिले के 96 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना‘ का आज अपने निवास कार्यालय से ऑनलाईन शुभारंभ कर डाक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग की सौगात दी। इस योजना के तहत प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों और चार शहरों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से शासकीय स्कूलों में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। धमतरी जिले में प्री मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले 96 छात्र-छात्राओं को स्थानीय नत्थू जी जगताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर  राज्य के विकासखंडों के कोचिंग सेंटर में उपस्थित बच्चों से चर्चा कर योजना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए योजना के प्रति भरपूर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु भी कोचिंग सेंटर संचालित करने की बात कही।
मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगतार प्रयास किये जाते रहे है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर वातावरण का निर्माण करें। इससे कृषकों की संख्या और कृषि क्षेत्र की रकबा तथा उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई। इसी प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए काम का असर लोगों को दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के वातावरण के लिए हमारी सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत स्कूलों के अधोसंरचना विकास के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण सहित दूरस्थ अंचल तक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 753 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के स्कूल संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के एक कोचिंग सेंटर में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिए अलग-अलग नोडल शिक्षक चिन्हांकित कर लिए गए है। कोचिंग सेंटरों में अध्यापन कार्य का नियमित अवलोकन किया जाएगा और पालकों का फीडबैक भी लिया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों का लगातार आंकलन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री बृजेश बाजपेयी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा आज छात्र हितैशी योजना की शुरूआत की गयी है। आप सभी को देश की प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान के माध्यम से निःकोंिचग दी जायेगी, जिसका आप सभी भरपूर लाभ उठायें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समझाईश देते हुए कहा कि सफलता के लिए जरूरी है, लक्ष्य तय करना। आप सभी अपना लक्ष्य तय करें और सफलता के लिए लगन, परिश्रम व मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई कर अपने सपनों को पूरा करें। इस अवसर पर जिला समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन  सूर्यवंशी, बीईओ श्री अमित तिवारी, विकासखंड समन्वयक, प्राचार्य नत्थू जी जगताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »