गृहमंत्री ने लॉन्च किया भाजपा का संकल्प पत्र ‘मोदी गारंटी 2023’

भाजपा का घोषणा-पत्र जारी: युुवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं और किसानों पर फोकस, किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का वादा

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। भाजपा ने इसे च्छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023ज् नाम दिया है। भाजपा ने अपने  घोषणापत्र में युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, किसानों पर खास फोकस किया है। इसके तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीद का वादा किया है। वहीं, महिलाओं को 12 हजार रुपये सालाना देने,  2 साल में 1 लाख खाली पदों पर भर्ती करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान बनाने की घोषणा भी की गई है।

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने के उद्देश्य को हर मामले में विफल कर दिया है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह के पंद्रह वर्षों के कार्यकाल ने छत्तीसगढ़ को च्बीमारूज् राज्य से बेहतर राज्य बना दिया। अब, हम राज्य के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम इसे अगले पांच वर्षों में पूरी तरह से विकसित कर देंगे।

घोषणा पत्र केवल घोषणा नहीं संकल्प पत्र है- शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारा घोषणा पत्र केवल घोषणा नहीं संकल्प पत्र है। हम छत्तीसगढ़ को विकसित करने के लिए काम करेंगे। हमने राज्य के विकास के लिए काम किया है। इस राज्य को बीजेपी ने ही बनाया। हमने राज्य को पॉवर सरप्लस स्टेट बनाया।

धर्मांतरण से आपसी संघर्ष बढ़ा: शाह

अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में बीते पांच वर्षों में धर्मान्तरण के मामले ज्यादा आए हैं। यहीं कारण है कि लोगों के बीच में आपसी संघर्ष बड़ा है। धर्मान्तरण को रोकने का काम भाजपा करेगी। इसी प्रकारण ओबीसी के संबंध में कहा कि भाजपा ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक बनाया। पेट्रोप पंप व गैस एजेंसी में ओबीसी कोटा तय किया है। हमारे मंत्री मंडल में 35 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के मंत्री है। जम्मू-कश्मीर से 370 को हटाया है। राम मंदिर को कांग्रेस सरकार ने बीते 70 साल से अटका कर रखा थी। हमारी सरकार ने मंदिर निर्माण को पूरा किया है। अगले वर्ष 2024 में हम 22  जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले है, जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं।

एक-एक पाई का हिसाब लेंगे- शाह

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने गोबर के नाम पर घोटाला किया है। इसके अलावा पीडीएस में 600, महादेव एप में पांच हजार करोड़ रुपए, सीजीपीएससी घोटाला भी है। स्थिति ऐसी है कि इन्हीं घोटालों के कारण भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ दलित-आदिवासी युवाओं ने रायपुर में नग्न विरोध प्रदर्शन किया था। अमित शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद हम सभी घोटाले की जांच कराएंगे। एक-एक पाई का हिसाब लेंगे।

घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर समेत भाजपा नेताओं के साथ घोषणापत्र जारी किया।

प्रमुख वादे
0 हर विवाहिता महिलाओं को 12 हजार रुपये सालाना देंगे।
0 2 साल में 1 लाख खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।
0 छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घर बनाएंगे।
0 कृषि उन्नति योजना की शुरुआत होगी, जिसमें 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दर से करेंगे।
0 तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 रुपये की दर करेंगे।
0 चरण  पादुका योजना फिर से शुरू की जाएगी।
0 रायपुर में इनोवेशन हब बनाएंगे जिससे 6 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
0 छत्तीसगढ़ के हर घर में निर्मल जल योजना से पानी पहुंचाया जाएगा।
0 आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी परिवारों को 5 लाख के अलावा 10 लाख तक का इलाज मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जाएगा।
0 एम्स के तर्ज पर हर लोकसभा क्षेत्र में संस्थान बनाएंगे।
0 गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर देंगे।
0 छत्तीसगढ़ में गरीबों को रामलला दर्शन कराएंगे।
0 छत्तीसगढ़ के शक्ति पीठों को उत्तराखंड के तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
0 कॉलेज जाने वाले छात्रों को मासिक ट्रैवल अलाउंस देंगे।
0 नए उद्योग के लिए 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी।
0 इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन फिर से शुरुआत करेंगे।
0 एनसीआर की तर्ज पर रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग भिलाई को जोड़कर नया एससीआर बनाएंगे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »