मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी छाया की हो आवश्यक व्यवस्था : कलेक्टर

लोकसभा निर्वाचन 2024

आज जिला पंचायत के सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ और महिला बाल विकास के सुपरवाइजर की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी छाया जैसे आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर प्रशिक्षण एवं मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए बिजली, पानी, पंखा, शेड व छांव सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा है। साथ ही नगरीय क्षेत्र में मतदान केंद्रों में मतदाताओं के बैठक हेतु अतिरिक्त कक्षों की भी व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के सुरक्षित आवागमन, रुकने और यात्रा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नियमित रूप से स्वीप गतिविधियां करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधीश ने कहा की मतदान दिवस के दिन मतदाताओं कों किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए हर जगह फ्लेक्स के माध्यम से सुविधा की जानकारी देवें। उन्होंने कहा की सभी मतदान केंद्रों में एक एक कमरा रिज़र्व रखना हैं ताकि आवश्यकता पडने पर वहा पर मतदाताओं कों सुविधा मिल सके ताकि मतदाताओं कों सुखद अनुभव मिले। मतदान केंद्रों में जितने भी नवाचार हो वो करें। जिलाधीश ने मतदान केंद्रों में छांव, पानी और आवश्यक सुविधा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मतदान केंद्रों में सभी कर्मचारी तैनात रहेंगे कोई अनुपस्थित पाए जाने की स्थिति में कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी सीईओ, सीएमओ और सुपरवाइजर को जिले के सभी बूथों में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर की पूर्ण व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बता दें की जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष के ऊपर उम्र के वृद्ध एवं 40 प्रतिशत से अधिक प्रमाणित दिव्यांगों को घर से ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी जा रही है। परंतु वे मतदान केंद्र में भी जाकर मतदान कर सकते हैं।

बैठक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने एवं 90 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने के लक्ष्य पर जोर दिया गया। उन्होंने सुपरवाइजरों को सभी मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह इसलिए जरूरी है कि ऐसे मतदाता बूथ तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए ऐसे मतदाताओं का भौतिक सत्यापन जरूरी है। ऐसे में कैसे वोटिंग प्रतिशत बढ़ाई जाए, इसलिए कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करने, वॉल राइटिंग, पोस्टर एवं नगर निगम के वाहनों में क्रियेटिव के माध्यम से जागरूकता के लिए कार्य करने की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर डा. अनिल वाजपेयी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ एवं महिला बाल विकास के सुपरवाइजर उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »