स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने सड्डू स्थित प्रयास विद्यालय और निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय भवन का किया निरीक्षण
आदिम जाति वर्ग के बच्चों के लिए फाइव स्टार होटलों की तरह सुविधाएं विकसित करने के निर्देश
नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रयास विद्यालय में किया जाय सुधार
22 करोड़ रूपए की लागत से 750 सीटर तीन मंजिला भवन का होगा निर्माण
समय-सीमा में गुणवत्त्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने सड्डू स्थित प्रयास विद्यालय और निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय भवन का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने सड्डू स्थित प्रयास विद्यालय और निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय भवन का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने सड्डू स्थित प्रयास विद्यालय और निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय भवन का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने सड्डू स्थित प्रयास विद्यालय और निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय भवन का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने सड्डू स्थित प्रयास विद्यालय और निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय भवन का किया निरीक्षण

आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग ल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज सवेरे सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में जेईई, आईआईटी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से रूबरू हुए। श्री बोरा ने कहा कि हमारे यहां इतिहास है कि एकलव्य बिना गुरू के भी लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। हमें यहां शिक्षा को  प्राथमिकता में रखकर लक्ष्य तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि तरक्की तो कोई भी कर लेता है, लेकिन स्वयं का विकास करना ही सफलता नहीं होता है। स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने जिस उद्देश्य से आपको यहां भेजे हैं, उनके सपने को पूरा करना है। साथ ही ऐसे समाज जो हमारे पीछे छूट गए हैं, उनको भी आगे बढ़ाने की सोच रखना होगा।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा कि शासन प्रशासन की  मंशा अनुरूप आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा तथा कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए फाइव स्टार होटलों की तरह सुविधाएं उपलब्ध हो। अतः होटलों की तरह इन वर्ग के बच्चों के लिए सुविधाएं विकसित की जाय। उन्होंने प्रयास विद्यालय हॉस्टल के किचन का निरीक्षण कर बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रयास वि़द्यालय को भी विकसित किया जाए। श्री बोरा ने प्रयास विद्यालय स्थित भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला सहित लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल भी कराने के निर्देश दिए। श्री बोरा ने लाईब्रेरी में आवश्यक सभी किताबे, कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने डायनिंग हॉल का निरीक्षण करते हुए डायनिंग हॉल को  होटलों की तरह साफ-सफाई के साथ ही सुसज्जित करने को कहा। उन्होंने आवासीय विद्यालय परिसर को सी.सी.टीव्ही. कैमरा से लैस करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में नवमीं व दसवीं के छात्रों के लिए 400 सीट और ग्यारवीं-बारहवीं के बच्चों के लिए 400 सीट उपलब्ध है। प्रयास विद्यालय में कमजोर वर्ग के बच्चे पढ़ाई करते है।
श्री सोनमणि बोरा ने इस दौरान सड्डू में बन रहे व्यावसायिक शिक्षा, शोध और इंजीनियरिंग सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 22.05 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे 750 सीटर आवासीय एकलव्य भवन का भी निरीक्षण किया। इनमें बालिकओं के लिए 250 सीट और बालकों के लिए 500 सीटर की अलग-अलग दो ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। श्री बोरा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधयों से कहा कि गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में भवन का निर्माण किया जाना सुनिश्चित हो। श्री बोरा ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से निर्माण कार्याे की गुणवत्ता की जांच भी किया जाय। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आगामी समय के लिए क्या सुविधाएं दी जा सकती है अथवा क्या-क्या आवश्यकता पड़ सकती है। श्री बोरा भ्रमण के दौरान निर्माण एजेंसी से कहा कि  कॉलोनाइजर की तरह एक कमरा मॉडल के रूप तैयार कर लिया जाय और उसके अवलोकन और सुधार के बाद बाकी निर्माण किया जाय,  ताकि भविष्य के हिसाब से सुविधाओं को ध्यान में रखा जा सके।
इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के ईई श्री त्रिदीप चक्रवर्ती, सहायक अभियंता श्री प्रकाश अनंत, प्रयास विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मंजूला तिवारी, प्राचार्य श्रीमती प्रमिला शुक्ला, मेट्रिक्स संस्था के प्रतिनिधि श्री राजेश बोढ़े सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »