प्रशासनिक टीम अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, बेहतर समन्वय रखें, जिससे जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे – कलेक्टर भोसकर

कानून व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर एवं एसपी ने ली बैठक, शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, आम जन से अच्छा व्यवहार सहित अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर भोसकर ने कहा कि आने वाले समय में होने वाले आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभी से तैयारी करनी होगी। शासकीय भूमि में अतिक्रमण के मामलों को गम्भीरता से लें तथा तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।धार्मिक, सांप्रदायिक मामलों में हुई शिकायत में एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी स्वयं जांच करें और जांच पश्चात शिकायतकर्ता को वास्तविक स्थिति से जरूर अवगत कराएं। उन्होंने आगे कहा कि हमें एक टीम के रूप में काम करना है। राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम आपसी समन्वय के साथ, आमजनों के हित में कार्य करें। देश और प्रदेश की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।
कलेक्टर ने कहा कि अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, हर छोटी से छोटी सूचना अपनी जानकारी में रखें, ताकि जिले में किसी तरह की शांति व्यवस्था भंग ना हो। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें और नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही आमजनों के साथ बेहतर व्यवहार रखें। एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी का बेहतर समन्वय हो, इसमें कमी या लापरवाही ना रहे। नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर नजर रखें। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखें, ताकि किसी भी प्रकार की घटना की तुरंत जानकारी मिल सके।

इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक  पटेल ने कहा कि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। इसलिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, लॉ एंड आर्डर को गम्भीरता से लें। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की विस्तृत जानकारी तैयार कर लें, आगामी बैठकों में बिंदुवार इसकी समीक्षा की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर  सुनील नायक, एएसपी  अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर  एएल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त  प्रकाश सिंह राजपूत, सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »