विष्णु के सुशासन में युवाओं के सपने हो रहे साकार, सुविधाओं का हुआ विस्तार

जशपुर और कुनकुरी में नालंदा परिसर की तर्ज पर बनेगी लाइब्रेरी
जशपुर में 500 सीटर और कुनकुरी में 200 सीटर लाइब्रेरी का होगा निर्माण
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने जाहिर की खुशी, मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बेहतर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा हर  वर्ग के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के युवाओं को नालंदा परिसर लाईब्रेरी के रूप में उपहार प्रदान किया है। उन्होंने राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों सहित जशपुर जिले के नगर पालिका परिषद जशपुर नगर अंतर्गत 500 सीटर और कुनकुरी में 200 सीटर लाईब्रेरी की स्वीकृति प्रदान की है। इससे युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिलेगा। 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। लाइब्रेरी को श्नॉलेज बेस्ड सोसायटीश् यानी ज्ञान आधारित समाज के नाम से जशपुर जिले सहित  प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर लाइब्रेरी बनेगा।
युवाओं ने जाहिर की खुशी, मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार
राज्य सरकार के इस सौगात को लेकर जशपुर जिलें के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने की खुशी जाहिर करते हुए  मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार जताया है। जशपुर निवासी अभ्यार्थी विकास कुजूर ने कहा कि वे जशपुर स्थित लाइब्रेरीमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। युवाओं की संख्या बढ़ने पर बैठक व्यवस्था में परेशानी आती है। लेकिन अब हमारे मुख्यमंत्री  श्री विष्णु देव साय जी नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी बनवा रहे हैं तो सभी के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था के साथ ही वातावरण पूरी तरह परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा के अनुकुल होगी।  वही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही अंजली गुप्ता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जशपुर में 500 सीटर और कुनकुरी में 200 सीटर लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से वे काफी उत्साहित हैं। राज्य शासन द्वारा नालंदा परिसर जैसा लाईब्रेरी बनाने का निर्णय बहुत सराहनीय है।  हम सभी को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिससे हमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »